5000mAh की बैटरी वाले आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के लिए अब नहीं करना होगा सेल का इंतजार

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की आज एक बार फिर से सेल है, हालांकि खास बात यह है कि आज से यह फोन फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में मिलेगा यानि इसे आप कभी भी खरीद सकेंगे। वैसे ओपन सेल में फोन का 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वाला वेरियंट ही मिलेगा। बता दें कि इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट भी है जो कि अभी भी सिर्फ फ्लैश सेल में ही मिलेगा।इसकी कीमत 14,999 रुपये है।
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है।
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का कैमरा
फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।
यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम तथा 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।