आने वाला है हाईटेक फीचर वाला Asus Zenfone 9, जानें किस दिन होगा लॉन्च
लीक्स के अनुसार फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में 5.92 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड असुस अपने नए स्मार्टफोन Asus Zenfone 9 को गुरुवार 28 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। हालांकि इससे पहले ही इस फोन की फीचर्स और कीमत की डिटेल लीक हो गई है। यह Asus की तरफ से आने वाला छोटी डिस्प्ले का फोन होना वाला है, जो पॉवरफुल प्रोसेसर और दमदार फीचर्स से लेस होगा। लीक्स के अनुसार फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में 5.92 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। चलिए जानते हैं इस फोन में आपको और क्या फीचर्स मिलने वाले हैं।
Asus Zenfone 9 की संभावित कीमत
लीक्स के अनुसार Asus Zenfone 9 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत लगभग 64,500 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत लगभग 70,000 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 77,000 रुपये हो सकती है। इस फोन को असुस गुरुवार को लॉन्च करने वाली है। यह लॉन्चिंग इवेंट भारत में 28 जुलाई को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।
Asus Zenfone 9 की संभावित स्पेसिफिकेशन
Asus Zenfone 9 में 5.92 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्शन के साथ आएगी। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 आधारित ZenUI के साथ आ सकता है।
फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड IMX368 सेंसर के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX663 सेंसर मिलेगा। फोन में 8K तक की वीडियो रिकॉर्ड का ऑप्शन भी मिल सकता है।
Asus Zenfone 9 में 4,300mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6E,ब्लूटूथ v5.2, NFC और GNSS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB 3.0 टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।