Asus ZenFone 6: 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा फोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 10 May 2019 10:50 AM IST
Asus Zenfone 6 Confirmed To Be Launched Soon In India
Asus ZenFone 6

    आसुस ने अपने नए स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है। कंपनी ने आसुस जेनफोन 6 को लेकर ट्विटर पर टीजर भी जारी किया है। टीजर के साथ कंपनी ने वनप्लस के नए स्मार्टफोन वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो पर भी चुटकी ली है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि आसुस जेनफोन 6 में हेडफोन जैक दिया जाएगा। बता दें कि वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो में हेडफोन जैक नहीं मिलने वाला है।

    कंपनी द्वारा टीजर के मुताबिक आसुस जेनफोन 6 में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बता दें कि आसुस जेनफोन 6 16 मई को स्पेन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च होगा।

    कंपनी ने ट्विटर पर यह भी दानकारी दी है आसुस जेनफोन 6 में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर 855 मिलेग। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा यानि आप एक बार में दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

    फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक आसुस जेनफोन 6 में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें