30 जुलाई से भारत में होगी आसुस जेनफोन 5जेड के 8GB रैम वेरियंट की बिक्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 27 Jul 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone 5Z 8GB RAM, 256GB Storage Variant will on Sale for First Time in India on July 30
Asus ZenFone 5Z

    जुलाई की शुरुआत में ही आसुस ने अपने फ्लैगशिप आसुस जेनफोन 5जेड को भारत में लॉन्च किया था। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में कंपनी ने कहा था कि आसुस जेनफोन 5जेड का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा। वहीं अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि आसुस जेनफोन 5जेड के 8 जीबी रैम की बिक्री फ्लिपकार्ट से 30 जुलाई 2018 से होगी।

    आसुस जेनफोन 5जेड के 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत और ऑफर्स

    जेनफोन 5जेड के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक और जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही 499 रुपये में कंप्लिट मोबाइल प्रोटेक्शन मिल रहा है।

    विज्ञापन

    आसुस जेनफोन 5जेड की की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की 1080x2246 पिक्सल वाली फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो आसुस जेनफोन 5जेड में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कैमरे से 4के वीडियो भी कैप्चर कर सकेंगे। साथ ही कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। दोनों कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाले होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस vs हुवावे पी20 प्रो: आ देखें जरा किसमें कितना है दम

    आसुस जेनफोन 5जेड की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्जिंग 3.0 का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, गूगल पे के साथ एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। बैटरी के साथ AI फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। फोन के साथ हेडफोन भी मिलेगा। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा जो कि 0.3 सेकेंड में एक्टिव हो जाएगा।

    आसुस जेनफोन 5जेड की कीमत

    फोन के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB रैम वाले 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लू और मेटौर सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें