Asus Zenfone 10 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगी 15W की वायरलेस चार्जिंग
Asus Zenfone 10 में 4nm वाला स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 GPU मिलता है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक की UFS4.0 स्टोरेज मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित Asus ZenUI मिलता है।

विस्तार
आसुस ने अपने नए फोन Asus Zenfone 10 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Asus Zenfone 10 के साथ स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4300mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को पांच कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Asus Zenfone 9 को जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था।
Asus Zenfone 10 की कीमत
Asus Zenfone 10 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 यूरो यानी करीब 71,400 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 849 यूरो यानी करीब 75,900 रुपये है। फोन के 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 929 यूरो यानी करीब 83,000 रुपये है। Asus Zenfone 10 को ऑरोरा ग्रीन, कॉमेट व्हाइट, एक्लिप्सड रेड, मिडनाइट ब्लैक और स्टेरी ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Asus Zenfone 10 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं है।
Asus Zenfone 10 की स्पेसिफिकेशन
Asus Zenfone 10 में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है।
Asus Zenfone 10 में 4nm वाला स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 GPU मिलता है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक की UFS4.0 स्टोरेज मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित Asus ZenUI मिलता है।
Asus Zenfone 10 का कैमरा
Asus Zenfone 10 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है जिसके मेगापिक्सल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Asus Zenfone 10 की बैटरी
इसमें 4300mAh की बैटरी है जिसके साथ 30W की वायर चार्जिंग और 15W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक है और इसे IP68 की रेटिंग मिली है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11be 7, ब्लूटूथ 5.3, GPS, USB Type-C और NFC कनेक्टिविटी मिलती है।
- Internet Shutdown: इंटरनेट बंद करने के मामले में भारत नंबर-1, छह महीने में 15,590 करोड़ रुपये का नुकसान
- Google ने कनाडाई मीडिया हाउस को किया ब्लॉक, सर्च रिजल्ट में नहीं दिखाएगा खबरें
- हैकिंग अलर्ट! जासूसी एप LetMeSpy हुआ हैक, हजारों यूजर्स की पर्सनल जानकारी चोरी
- क्वालकॉम के इस प्रोसेसर से लैस होगा OnePlus Nord CE 3, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने, जानें सभी डिटेल्स