Asus Laptop: असुस ने एक साथ लॉन्च किए छह शानदार लैपटॉप, जानें फीचर्स और कीमत
Asus के अनुसार इन लैपटॉप को कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन लैपटॉप को असुस ई-स्टोर और असुस एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विस्तार
लैपटॉप ब्रांड असुस (Asus) ने एक साथ अपने छह नए लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Asus Zenbook Pro 14 Duo OLED, Zenbook Pro 16X OLED, ProArt StudioBook Pro 16 OLED, ProArt StudioBook 16 OLED, Vivobook Pro 15 OLED और Vivobook Pro 16X OLED लैपटॉप को पेश किया है। कंपनी के अनुसार इन लैपटॉप को कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन लैपटॉप को असुस ई-स्टोर और असुस एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदा जा सकता है। चलिए जानतें हैं इस लैपटॉप की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...
असुस का यह लैपटॉप डुअल स्क्रीन ScreenPad प्लस सेकेंडरी टचस्क्रीन secondary touchscreen के साथ आता है। इसमें इंटेल 12th Gen के साथ कोर i9, i7 और i5 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ इस लैपटॉप में 32 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 1 टीबी तक SSD स्टोरेज मिलती है। Asus Zenbook Pro 14 Duo OLED में Nvidia GeForce RTX 3050Ti GPU और Asus IceCool Plus की कूलिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप की स्क्रीन पर 120Hz का रिफ्रेश रेट, 2.8K रिजॉल्यूशन और HDR का सपोर्ट देखने को मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो ThunderBolt 4 पोर्ट, एक USB Type-A 3.2 Gen 2 पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक microSD Express 7.0 पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही लैपटॉप में 76WHrs की बैटरी और 180W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,44,990 रुपये है।
इस लैपटॉप में 16 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 4K रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 12th Gen कोर i9-12900H और i7-12700H प्रोसेसर ऑप्शन के साथ Nvidia GeForce RTX 3060 GPU दिया गया है। लैपटॉप में 32 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 1 टीबी तक SSD स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। इस लैपटॉप में भी Asus Zenbook Pro 14 Duo OLED वाले सभी पोर्ट्स मिलते हैं। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 2,49,990 रुपये है।