Asus ZenBook 14 Flip OLED Review: जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला टू इन वन लैपटॉप
Asus ZenBook 14 Flip OLED को लेकर दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला 14 इंच वाला कंवर्टेबल OLED डिस्प्ले वाला लैपटॉप है। लैपटॉप की बॉडी मेटल की है। ZenBook 14 Flip OLED में ऐसा हिंज है जिसे 360 डिग्री तक मोड़ा जा सकेगा।

विस्तार
आसुस ने कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार करते Asus ZenBook 14 Flip OLED को भारत में लॉन्च किया है। Asus ZenBook 14 Flip OLED के साथ डिजाइन कंवर्टेबल है। इसमें 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है। Asus ZenBook 14 Flip OLED को लेकर दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला 14 इंच वाला कंवर्टेबल OLED डिस्प्ले वाला लैपटॉप है। लैपटॉप की बॉडी मेटल की है।

ZenBook 14 Flip OLED में ऐसा हिंज है जिसे 360 डिग्री तक मोड़ा जा सकेगा। Asus ZenBook 14 Flip OLED की शुरुआती कीमत 91,990 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 1,34,990 रुपये है। रिव्यू के लिए हमारे पास लैपटॉप का टॉप मॉडल यानी AMD Ryzen 9 5900HX प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम और 1 टीबी SSD स्टोरेज वाला वेरियंट है जिसे हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह लैपटॉप....
Asus ZenBook 14 Flip OLED Review: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

आसुस के इस लैपटॉप के साथ 14 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ एक मैजिक टच पैड भी मिलता है जिसे टच करके आप ऑन कर सकते हैं जिस पर नंबर्स (न्यूमेरिक) कीबोर्ड मिलता है। लैपटॉप की बॉडी डायमंड कट एल्यूमीनियम एलॉय की है। लैपटॉप को मजबूती के लिए MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह 15.9mm पतला है और कुल वजन 1.4 किलोग्राम है।

इसे आप लेकर किसी भी हैंड बैग या साइड बैग में लेकर कहीं जा सकते हैं। इसमें टू इन वन हिंज मिलता है जिसकी मदद से आप लैपटॉप को 360 डिग्री पर मोड़ सकते हैं। इस लैपटॉप को आप मल्टीपल एंगल से इस्तेमाल कर सकते हैं। एंगल बदलने पर स्क्रीन भी अपने आप फ्लिप करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.0, दो USB 3.2 Gen 2 टाईप-सी पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 टाईप-A पोर्ट, HDMI 2.0, माइक्रो एसडी कार्ड रीडर और 3.5mm का कॉम्बो ऑडियो जैक है। इसमें एसडी कार्ड स्लॉट भी है।
Asus ZenBook 14 Flip OLED Review: डिस्प्ले

लैपटॉप में 2.8K 10 बिट OLED नैनोएज पैनल मिलता है जिसकी साइज 14 इंच की है। डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ टच का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और ब्राइटनेस 550 निट्स है। डिस्प्ले के साथ HDR का भी सपोर्ट है। स्क्रीन की ब्राइटनेस अच्छी है तो आउटडोर में भी इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होती है।

डिस्प्ले के कलर्स और शार्पनेस शानदार हैं। डिस्प्ले के साथ 100% DCI-P3 कलर गेमट का भी सपोर्ट है और आईकेयर के लिए TÜV Rheinland का सर्टिफिकेट भी मिला है। रिव्यू के दौरान हमें डिस्प्ले का टच और रेस्पॉन्स बढ़िया मिला। डिस्प्ले के साथ एक समस्या यह है कि यह काफी रिफ्लेक्ट करती है। पीछे के ऑब्जेक्ट स्क्रीन पर चमकते रहते हैं, हालांकि ब्राइटनेस को बढ़ाकर इससे बचा जा सकता है लेकिन यह समाधान नहीं है।
