Asus ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप VivoBook S14, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 14 Feb 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Asus VivoBook S14 launched in India with an initial price of Rs 44,990
Asus VivoBook S14

    आसूस ने 14 फरवरी को भारतीय लैपटॉप बाजार में अपना नया लैपटॉप VivoBook S14 (SS410UA) उतारा है। यह लैपटॉप इंटेल के 7वें जेनरेशन के 1 कोर आई3 और 8वें जेनरेशन के दो वेरियंट कोर i5 और i7 में मिलेगा। वीवोबुक एस 14 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 44,990 रुपये है।

    आसूस ने इस लैपटॉप को पिछले साल अगस्त में हुए IFA 2017 में लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में 14 इंच की कम बेजल वाली फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए आईकेयर मोड दिया गया है।

    विज्ञापन

    VivoBook S14 के फीचर्स की बात करें इसमें 8GB डीडीआर4 रैम और 256GB वे 1TB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मल्टीटच टचपैड, विंडोज 10 होम, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ, दो USB 2.0 पोर्ट, 1 USB 3.0, 1 USB 3.1 टाइप-सी और 1 HDMI पोर्ट है। इसमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का दावा 8 घंटे के बैकअप का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें