Asus Vivobook 14 Touch: शानदार डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत
Asus के इस लैपटॉप को ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। Asus Vivobook 14 Touch (X1402) की भारत में शुरुआती कीमत 49,990 रुपये रखी गई है। लैपटॉप में 12th Gen इंटेल कोर i5-1240P प्रोसेसर है।

विस्तार
लैपटॉप ब्रांड असुस (Asus) ने अपने नए लैपटॉप Vivobook 14 Touch (X1402) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को टच कंट्रोल फीचर के साथ पेश किया गया है। इस 12th Gen लैपटॉप में Intel Core i5-1240P प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। Vivobook 14 Touch (X1402) में 16 जीबी की रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। चलिए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Asus के इस लैपटॉप को ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया गया है। Asus Vivobook 14 Touch (X1402) की भारत में शुरुआती कीमत 49,990 रुपये रखी गई है। लैपटॉप को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
Asus Vivobook 14 Touch (X1402) में 14 इंच की फुलएचडी प्लस IPS डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ टच कंट्रोल और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल का सपोर्ट है। लैपटॉप में 12th Gen इंटेल कोर i5-1240P प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही लैपटॉप में 16 जीबी की रैम के साथ 512 जीबी तक PCI Gen 3 SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप के साथ फुल लेंथ बैकलिट चिकलिट (backlit chiclet) की-बोर्ड और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिट सेंसर का सपोर्ट मिलता है।