Asus ROG Phone 6 सीरीज भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर 

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 06 Jul 2022 02:19 PM IST
सार

Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ gen 1 SoC से लैस हैं। इसमें 18 जीबी की LPDDR5 रैम दी गई है। साथ में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर भी दिया गया है।

Asus ROG Phone 6 series launched in India know Price and specifications
आसुस आरओजी 6 स्मार्टफोन - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आसुस ने Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro स्मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दोनों गेमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ gen 1 SoC से लेस हैं, इन स्मार्टफोन में 18 जीबी तक की रैम मिलेगी। Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 165 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10+ सपोर्ट और ROG की एक्सक्लूसिव ट्यूनिंग तकनीक देखने को मिलेगी। दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

    Asus ROG Phone 6 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है जबकि Asus ROG Phone 6 Pro के 18 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। हालांकि कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाद में बिक्री और उपलब्धता की जानकारी देगा। Asus ROG Phone 6 को दो कलर फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शन और Asus ROG Phone 6 Pro को स्टॉर्म व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

    Asus ROG Phone 6 की स्पेसिफिकेशन

    आसुस आरओजी 6 स्मार्टफोन
    आसुस आरओजी 6 स्मार्टफोन - फोटो : सोशल मीडिया

    Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8+ gen 1 SoC से लैस हैं, जिसे एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। Asus ROG Phone 6 12 जीबी से 18 जीबी की LPDDR5 रैम के साथ आता है। आसुस ने दोनों स्मार्टफोन में Game Cool 6 कूलिंग सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि यह ROG फोन सीरीज की शुरुआत के बाद से कूलिंग का सबसे बड़ा अपडेट है। आसुस का दावा है कि इससे परफॉर्मेंस में 10 डिग्री सेल्सियस तक सुधार होता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें