Asus ROG Phone 5s, ROG Phone 5s Pro भारत में लॉन्च, दोनों फोन में मिलेगा स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Feb 2022 01:00 PM IST
सार

आसुस ने अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ROG Phone 5s और Asus ROG Phone 5s Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को पिछले साल अगस्त में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Asus ROG Phone 5s and ROG Phone 5s Pro launched in India With Snapdragon 888 plus Price Specifications
Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आसुस ने अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ROG Phone 5s और Asus ROG Phone 5s Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को पिछले साल अगस्त में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इन दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है और इन दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर है जो कि फिलहाल एंड्रॉयड के लिए सबसे तेज प्रोसेसर के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों फोन में सैमसंग एमोलेड E4 डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है।

    Asus ROG Phone 5s के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 57,999 रुपये रखी गई है। Asus ROG Phone 5s Pro की कीमत 79,999 रुपये है। दोनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 18 फरवरी को होगी। Asus ROG Phone 5s को फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट कलर में, जबकि ROG Phone 5s Pro को फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro दोनों फोन में ROG UI के साथ एंड्रॉयड 11 है। दोनों फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2448 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU है। रैम के तौर पर 8GB, 12GB, 16GB और 18GB LPDDR5 का विकल्प मिलेगा, वहीं स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB के विकल्प मिलेंगे। दोनों फोन के बैक पैनल पर एक छोटी-सी डिस्प्ले मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें