26 दिसंबर से होगी Asus ROG Phone 5 Ultimate की बिक्री, मार्च में लॉन्च हुआ था फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Dec 2021 10:49 AM IST
सार

Asus ROG Phone 5 Ultimate की कीमत 79,999 रुपये है। इस कीमत में फोन का 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की पहली सेल 26 दिसंबर को फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी।

विज्ञापन
Asus ROG Phone 5 Ultimate first sale in India on 26 December Price and Specifications
Asus ROG Phone 5 Ultimate - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Asus ROG Phone 5 को कंपनी ने इसी साल मार्च में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। Asus ROG Phone 5 Ultimate गेमिंग स्मार्टफोन में 18 जीबी तक रैम है। अब 9 महीने बाद Asus ROG Phone 5 Ultimate की बिक्री भारत में शुरू हो रही है। Asus ROG Phone 5 Ultimate में स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर, 18 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Asus ROG Phone 5 Ultimate की कीमत

    Asus ROG Phone 5 Ultimate की कीमत 79,999 रुपये है। इस कीमत में फोन का 18 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की पहली सेल 26 दिसंबर को फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी।

    विज्ञापन

    Asus ROG Phone 5 Ultimate की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ROG UI और ZenUI कस्टम इंटरफेस दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2448 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में DC Dimming का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 18 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन को नई थर्मल डिजाइन के साथ पेश किया गया है जिसे GameCool 5 नाम दिया गया है। फोन में एयरट्रिगर 5 है, डुअल फ्रंट फायरिंग स्पीकर, मल्टीमीडिया एंटीना वाई-फाई, और क्वॉड माइक न्वाइज कैंसिलेशन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Asus ROG Phone 5 Ultimate का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX686 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Asus ROG Phone 5 Ultimate की बैटरी

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट (एक नीचे और एक साइड में) और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें एक pogo पिन कनेक्टर भी है। फोन के बैक पैनल पर RGB लाइट भी है। Asus ROG Phone 5 में 6000mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 238 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें