Asus Rog Phone 5 की लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा, मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Feb 2021 02:19 PM IST
Asus Rog Phone 5 launch today know the specifications and features Come with 6.78 inch display and 6000mAh battery
Asus ROG Phone 5 - फोटो : https://rog.asus.com/event/ROG-Phone-5/

    आसुस का नया फोन Asus ROG Phone 5 बाजार में धमाल मचाने को तैयार है। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में जानकारी दे दी है। Asus ROG Phone 5 की लॉन्चिंग 10 मार्च को होने जा रही है। कंपनी की वेबसाइट पर फोन का लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है। Asus ROG Phone 5 पिछले साल लॉन्च हुए Asus ROG Phone 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

    Asus ROG Phone 4 नाम से फोन को कंपनी इसलिए लॉन्च नहीं कर रही है, क्योंकि 4 का उच्चारण चीन में डेथ जैसा होता है। Asus ROG Phone 5 की लॉन्चिंग 10 मार्च को शाम 7 बजे होगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

    Asus ROG Phone 5 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    वैसे तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन की कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन कुछ लीक रिपोर्ट्स सामने जरूर आई हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिल सकता है।

    इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि Asus ROG Phone 5 अपनी सीरीज का सबसे स्लिक और स्लिम फोन होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें