Asus ROG Phone 3 की बिक्री शुरू, गेमर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है यह फोन
स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर से लैस है फोनशुरुआती कीमत है 49,999 रुपयेमिलेगा 5जी नेटवर्क का सपोर्ट

विस्तार
यदि आप किसी दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आसुस के नए स्मार्टफोन Asus ROG Phone 3 की बिक्री अब फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। Asus ROG Phone 3 फोन गेमर्स के लिए किसी तोहफ से कम नहीं है। इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में..
Asus ROG Phone 3 की कीमत
- आसुस रॉग फोन 3 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 49,999 रुपये और 57,999 रुपये है। फोन को 5,556 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।Asus ROG Phone 3 की स्पेसिफिकेशन-आसुस रॉग फोन 3 स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है, जो Adreno 650 जीपीयू से लैस है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रॉग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।Asus ROG Phone 3 का कैमरा-कैमरे की बात करें तो यूजर्स को आसुस रॉग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX686 सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस गेमिंग स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।Asus ROG Phone 3 की कनेक्टिविटी और बैटरी-कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस, NavIC और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रॉग फोन 3 में 6,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 240 ग्राम है।