ASUS ProArt Mouse MD300: भारत में लॉन्च हुआ आसुस डायल वाला पहला माउस, कई काम एक साथ करेगा यह माउस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Mar 2023 04:47 PM IST
सार

ASUS ProArt Mouse MD300 को लेकर कंपनी की बिक्री आज यानी 20 मार्च से शुरू हो गई है। इस माउस की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। ASUS ProArt Mouse MD300 के साथ अलावा कंपनी ने ASUS Vantage Briefcase 15.6 और EOS 2 शोल्डर बैग को भी पेश किया है।

विज्ञापन
ASUS ProArt Mouse MD300 launched in India with ASUS Dial
ASUS ProArt Mouse MD300 - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी ASUS ने अपने अब तक के बेस्ट माउस ASUS ProArt Mouse MD300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ProArt Mouse कंपनी का पहला माउस है जिसमें ASUS Dial का सपोर्ट दिया गया है। ASUS ProArt Mouse MD300 के साथ एप का भी सपोर्ट है। माउस में दिए गए बटन को आप जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। ASUS ProArt Mouse MD300 में तीन स्क्रॉलर बटन के अलावा मोड और पावर मिलाकर कुल पांच बटन हैं। इस माउस को फर्मवेयर अपडेट भी मिलेगा।

    ASUS ProArt Mouse MD300 को लेकर कंपनी की बिक्री आज यानी 20 मार्च से शुरू हो गई है। इस माउस की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। ASUS ProArt Mouse MD300 के साथ अलावा कंपनी ने ASUS Vantage Briefcase 15.6 और EOS 2 शोल्डर बैग को भी पेश किया है। ASUS Vantage Briefcase 15.6 की कीमत 20,990 रुपये रखी गई है और EOS 2 शोल्डर बैग की कीमत 899 रुपये है।

    विज्ञापन

    ASUS ProArt Mouse MD300 के फीचर्स

    ASUS ProArt Mouse MD300 में साइड स्क्रॉल व्हिल और प्रोफेशनल ग्रेड स्विच है। इसमें 4200dpi वाला ट्रैकिंग सेंसर है। इसके साथ फिंगर स्ट्रैप भी मिलता है। इस माउस को आप कस्टमाइज कर सकते हैं यानी स्क्रॉलर का इस्तेमाल आप जरूरत के हिसाब से जूम के लिए या फ्री वॉल्यूम के लिए कर सकते हैं। इस माउस के साथ RF और ब्लूटूथ दोनों कनेक्टिविटी दी गई है। ASUS ProArt Mouse MD300 को आप एक साथ 4 डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। आसुस के इस माउस की बैटरी को लेकर 150 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें