ASUS ExpertBook B1 सीरीज भारत में लॉन्च, पोर्टेबल डिजाइन के साथ मिलेगी हाई परफॉरमेंस, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

ASUS ExpertBook B1402 और ExpertBook B1502 को पोर्टेबल, सिक्योर और हाई परफॉरमेंस के साथ पेश किया गया है। दोनों लैपटॉप को बिजनेस लैपटॉप 12th जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
ASUS ExpertBook B1402 and ExpertBook B1502 Launch in India know price and specifications
ASUS ExpertBook B1402 and ExpertBook B1502 - फोटो : ASUS

    विस्तार

    लैपटॉप ब्रांड आसुस ने भारत में अपनी लेटेस्ट बिजनेस लैपटॉप सीरीज ASUS ExpertBook B1 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत ASUS ExpertBook B1402 और ExpertBook B1502 को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज को पोर्टेबल, सिक्योर और हाई परफॉरमेंस के साथ पेश किया गया है। दोनों लैपटॉप को बिजनेस लैपटॉप 12th जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। चलिए इनके अन्य फीचर्स जानते हैं।

    आसुस एक्स्पर्टबुक B1402 और B1502 को लेटेस्ट 12th जनरेशन इंटे कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनके साथ कूलिंग और बेहतर परफॉरमेंस के लिए डुअल-वेंटेड एग्जॉस्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह सेगमेंट फर्स्ट फीचर है। लैपटॉप में PCIe Gen 4 सॉलिड-स्टेट ड्राइव और एंटी-ग्लेयर लेयर के साथ फुल-एचडी वाइड-व्यू IPS डिस्प्ले दिया गया है।

    विज्ञापन

    एक्सपर्टबुक बी1402 को तीन डिस्प्ले वेरियंट में पेश किया गया है। तीनों वेरिंयट में डिस्प्ले का साइज एक जैसा है, लेकिन इसमें ब्राइटनेस और आस्पेक्ट रेशियो का अंतर है। पहला वेरियंट 14 इंच के एंटी-ग्लेयर एलईडी बैकलिट डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरे वेरिंयट में 14 इंच के एंटी-ग्लेयर एलईडी बैकलिट डिस्प्ले के साथ 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। वहीं तीसरे वेरियंट के साथ थोड़ी कम ब्राइटनेस 220 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें