Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Dec 2021 02:04 PM IST
सार

सबसे पहले आपको बता दें कि यह एक फ्लिप लैपटॉप है यानी इसे आप 180 डिग्री तक मोड़ सकते हैं। इसकी डिजाइन कॉम्पैक्ट है। क्रोमबुक का कुल वजन 1.29 किलोग्राम है। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है।

Asus Chromebook Flip C214 Review: How is this laptop coming in Rs 22,990
Asus Chromebook Flip C214 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    आज बाजार में तमाम तरह के लैपटॉप और कंप्यूटर्स हैं। किसी के पास महंगे लैपटॉप हैं तो किसी के पास सस्ते हैं। सभी लोग अपनी-अपनी जरूरत के लिहाज से गैजेट खरीदते हैं। यदि आप एक छात्र हैं या ऑफिस का बेसिक काम जैसे मेलिंग आदि करना है तो आपको लैपटॉप पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप बजट में कोई लैपटॉप या फिर क्रोमबुक खरीद सकते हैं। Asus Chromebook Flip C214 भी एक क्रोमबुक है जिसकी कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 22,990 रुपये है। इस क्रोमबुक को खासतौर पर ऑफिस और छात्रों को ध्यान में रखकर ही लॉन्च किया गया है। इस क्रोमबुक को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या खरीदने लायक है यह?

    Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

    Asus Chromebook Flip C214 review: स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- 11.6 इंच LCD, टच स्क्रीनरैम- 4GB LPDDR4स्टोरेज- 64 GBकैमरा- 5MPबैटरी- 50WHrsऑपरेटिंग सिस्टम- Chromeप्रोसेसर- Intel Celeron N4020, क्लॉक स्पीड 2.8GHzग्राफिक्स- Intel Integrated UHD 600

    Asus Chromebook Flip C214 review: डिजाइन और डिस्प्ले

    Asus Chromebook Flip C214
    Asus Chromebook Flip C214 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह एक फ्लिप लैपटॉप है यानी इसे आप 180 डिग्री तक मोड़ सकते हैं। इसकी डिजाइन कॉम्पैक्ट है। क्रोमबुक का कुल वजन 1.29 किलोग्राम है। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। यदि किसी कारणवश आसुस का यह क्रोमबुक गिर भी जाता है तो ज्यादा खतरा नहीं है। इसे आप डेस्क से लेकर सोफा तक पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

    इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और यह एक काफी हैंडी नोटबुक है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक और एक माइक्रो एसडी कार्ड रिडर स्लॉट भी है। इस क्रोमबुक को US MIL-STD 810G मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेशन मिला है।

    Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

    ओवरऑल हमें डिजाइन पसंद आई। अब बात डिस्प्ले की करें तो इसमें 11.6 इंच की HD LED बैकलाइट डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ एंटी ग्लेयर का भी सपोर्ट है। इसके साथ आपको 45% कलर गोमट और 200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। आउटडोर (तेज धूप) में डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर थोड़ी दिक्कत होती है, हालांकि धूप तेज ना हो तो कोई परेशानी नहीं होती है। आप इस क्रोमबुक पर यूट्यूब के 4के वीडियो आराम से बिना लैग देख सकते हैं।

    Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

    डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आपको डुअल एक्सपेरियंस मिलेगा। डिस्प्ले एचडी प्लस है और इसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। रिव्यू के दौरान डिस्प्ले की शार्पनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को लेकर कोई समस्या नहीं हुई। वीडियो स्ट्रीमिंग और ई-लर्निंग के लिहाज से डिस्प्ले शानदार है।

    Asus Chromebook Flip C214 review: परफॉर्मेंस

    Asus Chromebook Flip C214
    Asus Chromebook Flip C214 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है तो Chromebook Flip C214 के साथ आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें आपको क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। क्रोम ओएस क्रोम ब्राउजर पर आधारित है और इसे क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए डिजाइन किया गया है ताकि आपको अपने सिस्टम में एप को डाउनलोड ना करना पड़े और उन्हें इस्तेमाल भी कर सकें। आपको इस्तेमाल के दौरान एंड्रॉयड डिवाइस का अनुभव होगा।

    Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

    विंडोज के मुकाबले क्रोम ओएस फास्ट है। लैपटॉप का इंटरफेस क्लिन है, टच स्मूथली काम करता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से गूगल प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड एप्स को डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिव्यू के दौरान Chromebook Flip C214 के साथ हमें लैग (हैंग, अटकने) की कोई समस्या नहीं आई। इस क्रोमबुक पर आप नॉर्मल गेमिंग कर सकते हैं, हालांकि हेवी गेमिंग के लिए यह नहीं है।

    Asus Chromebook Flip C214: कैसा है 22,990 रुपये में आने वाला यह लैपटॉप, पढ़ें रिव्यू

    वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 720 पिक्सल वाले दो कैमरा भी दिए गए हैं। इस क्रोमबुक को आप टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मल्टीटास्किंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। एप स्विचिंग भी आसान है। ओवरऑल परफॉर्मेंस अच्छी है। कीबोर्ड के साथ पूरी तरह से आपको विंडोज का मजा नहीं मिलेगा। कुछ बटन के फंक्शन अलग हैं। जैसे- कैप्सलॉक के लिए आपको शिफ्ट का इस्तेमाल करना होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें