Asus 8z: OZO ऑडियो जूम वाला फोन भारत में लॉन्च, इन फोन से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Feb 2022 01:16 PM IST
सार

Asus 8z के साथ 5.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे हैं। फोन में OZO Audio Zoom और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए न्वाइज रिडक्शन है।

विज्ञापन
Asus 8z launched in India with OZO Audio Zoom price and specifications
Asus 8z - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आसुस ने Asus 8z को भारत में लॉन्च कर दिया है। Asus 8z को पिछले साल ताईवान और यूरोप में ZenFone 8 के नाम से लॉन्च किया गया था। Asus 8z के साथ 5.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ डुअल रियर कैमरे हैं। फोन में OZO Audio Zoom और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए न्वाइज रिडक्शन है। Asus 8z का मुकाबला Xiaomi 11T Pro, Samsung Galaxy S20 FE 5G और OnePlus 9RT जैसे फोन से होगा।

    Asus 8z की स्पेसिफिकेशन

    Asus 8z में एंड्रॉयड 11 आधारित ZenUI 8 है। इसके अलावा इसमें 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR5 रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    Asus 8z का कैमरा

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के साथ डुअल फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें