Apple Watch Ultra: 3D प्रिंटिंग से बनाएं जाएंगे एपल वॉच अल्ट्रा 2023 के पार्ट्स, जानें कब होगी लॉन्च
दावा है कि इससे एपल को Apple Watch Ultra की उत्पादन लागत कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में भी तेजी आने की संभावना है।

विस्तार
एपल Watch Ultra की दूसरी जेनरेशन पर काम कर रहा है, जो पिछले साल सितंबर में लॉन्च की गई एपल वॉच अल्ट्रा की जगह लेगी। दावा है कि एपल अपनी नई वॉच अल्ट्रा के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला है। एनालिस्ट मिंग-ची कू ने एपल की आगामी स्मार्टवॉच के डिजाइन के बारे में कुछ नई जानकारी दी है, साथ ही कंपोनेंट्स के लिए प्रमुख सप्लायर्स के नाम भी दिए हैं।
हालांकि, एपल ने अब तक Apple Watch Ultra के सेकेंड जेनरेशन वॉच को लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन दावा है कि अगली वॉच अल्ट्रा 2026 में लॉन्च की जा सकती है।
मीडियम पर प्रकाशित एक पोस्ट में, कुओ ने दावा किया कि एपल अपनी आगामी एपल वॉच अल्ट्रा के लिए 3डी प्रिंटिंग तकनीक अपना सकता है। दावा है कि वॉच में डिजिटल क्राउन, साइड बटन और एक्शन बटन आदि को 3डी-प्रिंटेड मैकेनिज्म से बनाया जा सकता है। ये पार्ट्स वर्तमान में सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) प्रोसेस का उपयोग करके बनाए जाते हैं।