Apple Watch Series 8: मिल सकता है बुखार मापने का फीचर, ब्लड प्रेशर सेंसर भी मिल सकता है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jul 2022 02:00 PM IST
सार

Apple Watch Series 8 के साथ थर्मोमीटर का भी सपोर्ट मिलेगा यानी एपल वॉच सीरीज 8 बुखार के बारे में भी जानकारी दे सकेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल वॉच को मेडिकल डिवाइस का सर्टिफिकेट मिलता है।

विज्ञापन
Apple Watch Series 8 might be able to detect if you have a fever and blood pressure
Apple Watch Series 7 for demo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल की अपकमिंग स्मार्टवॉच Apple Watch Series 8 को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। Apple Watch Series 8 की लॉन्चिंग सितंबर 2022 में आईफोन 14 सीरीज के साथ होने वाली है, लेकिन उससे पहले वॉच के फीचर्स को लेकर रोज नई-नई खबरें आ रही हैं।

    अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Apple Watch Series 8 के साथ थर्मोमीटर का भी सपोर्ट मिलेगा यानी एपल वॉच सीरीज 8 बुखार के बारे में भी जानकारी दे सकेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल वॉच को मेडिकल डिवाइस का सर्टिफिकेट मिलता है।

    विज्ञापन

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple Watch SE 2022 में बॉडी टेंपरेचर का फीचर नहीं मिलेगा। नई वॉच के साथ S8 चिपसेट मिलेगा। Apple Watch 8 सीरीज को लेकर यह भी खबर है कि इसकी डिजाइन Apple Watch Series 7 जैसी ही होगी। डिस्प्ले की साइज भी पहले जैसी ही होगी। Apple Watch Series 8 की डिजाइन फ्लैट किनारे वाली होगी जैसा कि आईफोन 13 और आईफोन 12 सीरीज में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले साल नवंबर में आई iDropNews की एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि वॉच के किनारे कर्व्ड होंगे। वॉच को तीन अलग-अलग मॉडल में पेश किया जाएगा। हेल्थ फीचर के तौर पर एपल की इस वॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्लीप ट्रैकिंग के साथ ब्लड शुगर जांचने की भी सुविधा मिल सकती है।

    बता दें कि पिछले साल Apple Watch Series 7 को 41mm और 45mm केस वेरियंट में पेश किया गया था। वॉच में अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें वॉच 6 के मुकाबले 70 फीसदी अधिक ब्राइटनेस मिलेगी। नई वॉच में फिटनेस और हेल्थ को लेकर कई सारे खास फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में भी ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग फीचर है। इसके अलावा इसमें ईसीजी का भी सपोर्ट है। इसे IP6X रेटिंग मिली है। ऐसे में 50 मीटर गहरे पानी में भी आप अपनी इस वॉच को लेकर जा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें