आईफोन के बाद भारत में कम हुई एप्पल वॉच सीरीज 3 की कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Sep 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Apple Watch Series 3 Price Cut in India; Now Starts at Rs. 28,900
Apple Watch Series 3 Cellular

    एप्पल के प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को तीन नए आईफोन लांच होने के बाद आज आईफोन x, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन 8, आईफोन 7 जैसे आईफोन की कीमतों में कटौती हुई है। वहीं अब पिछले साल लांच हुए एप्पल वॉच सीरीज 3 की कीमत में कटौती हुई है।

    एप्पल वॉच सीरीज 3 को भारत में अब 28,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत जीपीएस वेरियंट की है, वहीं सेलुलर एडिशन की कीमत अब 39,080 रुपये हो गई है। एप्पल वॉच सीरीज 3 जीपीएस के 38mm वेरियंट को अब 28,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः एप्पल ने लांच किया एप्पल वॉच सीरीज 4, मिलेगा ECG मशीन का सपोर्ट

    इससे पहले इसकी कीमत 32,380 रुपये थी। वहीं 42mm जीपीएस वेरियंट की कीमत 31,900 रुपये हो गई है जो पहले 34,410 रुपये थी। साथ ही आपको बता दें कि सेलुलर एडिशन में 38mm वेरियंट की कीमत अब 37,900 रुपये और 42mm वेरियंट की कीमत 40,900 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप्पल वॉच सीरीज 3 के GPS + सेलुलर वेरियंट में eSIM इनबिल्ट होगा जिसकी मदद से आप 4जी कॉलिंग भी कर सकेंगे और इंटरनेट भी चला सकेंगे। यह वॉच पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा इसमें सीरी का सपोर्ट भी दिया गया है। एक बात गौर करने वाली है कि एप्पल वॉच सीरीज 3, 4जी और एलटीई नेटवर्क को ही सपोर्ट करेगा। ऐसे में 2जी नेटवर्क वाले यूजर्स इसे यूज नहीं कर पाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो का एक और धमाका, 299 रुपये में मिलेगा 399 रुपये का प्लान

    गौरतलब है कि एप्पल ने बुधवार की इवेंट में वॉच सीरीज 4 लांच किया और बताया कि एप्पल वॉच दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला वॉच है। नई वॉच की स्क्रीन भी पहले के मुकाबले 30 फीसदी बड़ी है। साथ ही स्पीकर को 50 फीसदी तेज बनाया गया है।

    इस एप्पल वॉच में हार्ट रेड सेंसर, फॉल डिटेक्शन (गिरने पर सूचित करना) और ईसीजी मशीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फॉल डिटेक्शन फीचर के तहत वॉच पहने हुए व्यक्ति के गिरने के 1 मिनट के अंदर वॉच फोन में सेव इमरजेंसी नंबर पर खुद ही कॉल करेगी। यह वॉच 40mm और 44mm स्ट्रिप मॉडल में आएगी। इस वॉच की मदद से आप अपनी पूरी ईसीजी रिपोर्ट ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें