Apple Watch: एपल वॉच ने बचाई 55 वर्षीय शख्स की जान, कार हादसे के बाद पड़े थे बेहोश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jan 2025 02:40 PM IST
सार

जब वह होश में आए, तो वह अपने अजीबोगरीब हालात को समझ नहीं पा रहे थे। उनकी कार सड़क से हटकर एक पड़ोसी के गैराज को तोड़ते हुए स्विमिंग पूल में जा गिरी थी। पास के एक कैमरे में कैद फुटेज में देखा गया कि उनकी कार अनियंत्रित गति से आगे बढ़ रही थी, जो संभवतः बेहोशी में उनके पैर के एक्सीलेरेटर पर दबने के कारण हुआ।

विज्ञापन
Apple Watch saves life of a 55-year-old man after he passes out while driving detials in hindi
Apple Watch Crash Detection - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल वॉच एक बार फिर से किसी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण गैजेट साबित हुई है। मासाचुसेट्स के ईस्टहैम्पटन के रहने वाले 55 वर्षीय ब्रेंट हिल ने अपनी जान बचाने का श्रेय अपनी Apple Watch को दिया है। 16 दिसंबर को घर जाते समय उनकी कार एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें वह उलटी स्थिति में स्विमिंग पूल में फंस गए थे। ब्रेंट हिल ने बताया कि ड्राइविंग के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी और कुछ ही देर बाद वह पूरी तरह बेहोश हो गए।

    जब वह होश में आए, तो वह अपने अजीबोगरीब हालात को समझ नहीं पा रहे थे। उनकी कार सड़क से हटकर एक पड़ोसी के गैराज को तोड़ते हुए स्विमिंग पूल में जा गिरी थी। पास के एक कैमरे में कैद फुटेज में देखा गया कि उनकी कार अनियंत्रित गति से आगे बढ़ रही थी, जो संभवतः बेहोशी में उनके पैर के एक्सीलेरेटर पर दबने के कारण हुआ।

    विज्ञापन

    होश में आते ही ब्रेंट हिल ने एक आवाज सुनी, जिसे उन्होंने पहले "आफ्टरलाइफ" की आवाज समझा। असल में यह उनकी Apple Watch थी, जिसने दुर्घटना का पता लगाकर आपातकालीन सेवाओं को कॉल कर दिया था। घड़ी की आवाज ने उन्हें बताया कि मदद रास्ते में है, जिसने उन्हें उस कठिन स्थिति में एक नई उम्मीद दी। हिल ने बताया, "अगर आपातकालीन सेवाओं ने उस घड़ी के जरिए मुझसे संपर्क नहीं किया होता और मुझे निर्देश नहीं दिए होते, तो मैं कभी बाहर नहीं निकल पाता।" उन्होंने यह भी कहा, "उस घड़ी की आवाज ने मुझे शांत रखा। बिना उसके, मैं शायद डूब गया होता।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें