Apple Watch ने बचाई इस शख्स की जान, 48 घंटे में 138 बार बंद हुई थी धड़कन
नार्विच के रहने वाले 54 वर्षीय डेविड की जिन्हें उनकी पत्नी ने इसी साल अप्रैल में जन्मदिन के मौके पर एपल वॉच गिफ्ट की थी और इसी वॉच ने डेविड को अब नया जीवन दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक डेविड की धड़कन 48 घंटे में 138 बार बंद हो गई थी और हार्ट रेट काफी स्लो हो गया था।

विस्तार
एपल जब भी कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करता है तो कीमत को लेकर उसे खूब ट्रोल किया जाता है लेकिन जब प्रोडक्ट की अहमियत लोगों को पता चलती है तो तब लोग तारीफ भी करते हैं। एपल वॉच दुनिया की नंबर-1 स्मार्टवॉच है। अभी हाल ही में एपल ने Apple Watch Ultra लॉन्च की है जो कि कंपनी की अब तक की सबसे महंगी और सबसे पावरफुल स्मार्टवॉच है। एपल की वॉच की पावर का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि एपल वॉच किसी का जान भी बचा सकती है। एपल वॉच ने इस बार इंग्लैंड के एक 54 वर्षीय शख्स की जान बचाई है।
यह कहानी है नार्विच के रहने वाले 54 वर्षीय डेविड की जिन्हें उनकी पत्नी ने इसी साल अप्रैल में जन्मदिन के मौके पर एपल वॉच गिफ्ट की थी और इसी वॉच ने डेविड को अब नया जीवन दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक डेविड की धड़कन 48 घंटे में 138 बार बंद हो गई थी और हार्ट रेट काफी स्लो हो गया था।
एपल वॉच ने डेविड को बताया कि उनका हार्ट रेट महज 30bpm है, जबकि इसे 60-100bpm के बीच होना चाहिए। डेविड को पहले लगा कि स्मार्टवॉच में ही कोई दिक्कत है लेकिन वॉच हर रोज यही रिपोर्ट दे रही थी। वॉच की ओर से लगातार मिल रहे अलर्ट के बाद डेविड नॉर्विच यूनिवर्सिटी अस्पताल में एक हृदय रोग विशेषज्ञ से मिले, जहां डेविड की एमआरआई और ईसीजी की गई है।
जांच के एक दिन बाद डेविड को अस्पताल में बुलाया गया और बताया कि वे थर्ड डिग्री हार्ट ब्लॉकेज से गुजर रहे हैं और किसी भी वक्त उनका हार्ट अटैक हो सकता है। इसके बाद डेविड की बायपास सर्जरी हुई और पेसमेकर लगाया गया।
सर्जरी के बाद डेविड ने कहा, "मेरी पत्नी कहती है कि उसने मेरी जान बचाई, और वह गलत नहीं है। अगर उसने मुझे मेरे जन्मदिन के लिए मेरी Apple वॉच नहीं खरीदी होती, तो आज शायद मैं जिंदा नहीं होता। चार्जिंग समय को छोड़कर, यह वॉच हमेशा मेरे साथ रहती है।" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटेन में हर रोज 12 लोगों की हार्ट अटैक से होती है और इन लोगों की औसत उम्र 35 साल होती है।