स्मार्ट टीवी के बाद अब Apple Watch में धमाका, कंपनी कर रही मामले की जांच

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Oct 2022 07:25 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार पहले Apple Watch हाई टेम्परेचर का अलर्ट दे रही थी और वॉच के बैक साइट पर क्रैक भी आ चुका था। यूजर ने इसके बाद वॉच को खिड़की से बाहर फेंक दिया इतने में ही वॉच ब्लास्ट हो गई।

apple watch battery Explodes users claims apple watch heated up and blast
Apple Watch - फोटो : 9to5mac

    विस्तार

    अक्सर स्मार्टफोन की बैटरी फटने की खबरें आती हैं, लेकिन अब एपल वॉच फटने की खबर आ रही है। यूजर द्वारा दावा किया जा रहा है कि पहले Apple Watch की बैटरी ओवरहीट हो गई और बाद में इसमें ब्लास्ट हो गया। बता दें कि हाल ही यूपी के गाजियाबाद में एक एलईडी स्मार्ट टीवी में धमाका हुआ था। इस हादसे में 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हुए थे।

    रिपोर्ट के अनुसार पहले Apple Watch हाई टेम्परेचर का अलर्ट दे रही थी और वॉच के बैक साइट पर क्रैक भी आ चुका था। यूजर ने इसके तुरंत बाद एपल सपोर्ट को इसकी जानकारी दी। एपल सपोर्ट ने यूजर को वॉच को टच करने से मना किया। इसके बाद अगले दिन फिर से वॉच तेजी से हीट हुई और उसमें से क्रैकलिंग की आवाज आने लगी। यूजर ने इसके बाद वॉच को खिड़की से बाहर फेंक दिया इतने में ही वॉच ब्लास्ट हो गई। ये भी जानकारी मिली है कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

    इस घटना के बाद यूजर ने एपल को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने इसको लेकर जांच कराने की बात कही। यूजर ने ये भी दावा किया है कि एपल ने यूजर से एक डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए कहा और इस जानकारी को पब्लिक करने से मना किया, जिसके बाद उन्होंने मना कर दिया।