Apple Watch: एपल वॉच ने फिर बचाई शख्स की जान, थोड़ी देर होती तो खत्म हो जाती है जिंदगी
जब टेलर को होश आया, वह जमीन पर पड़े थे और उनकी घड़ी SOS अलर्ट दिखा रही थी। उन्होंने गलती से कॉल रोक दी, लेकिन तब तक 911 (आपात सेवा) को अलर्ट मिल चुका था और उन्होंने तुरंत टेलर को वापस कॉल किया। टेलर ने किसी तरह बता दिया कि उन्हें मदद चाहिए।

विस्तार
टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple Watch एक बार फिर किसी की जान बचाने के लिए सुर्खियों में है। Reddit यूजर टेलर (Taylor) ने हाल ही में एक ऐसा अनुभव साझा किया है जिसमें उनकी Apple Watch ने आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर उनकी जान बचाई। टेलर ने बताया कि उन्हें कई दिनों से खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसे उन्होंने आम सर्दी या COVID के लक्षण समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन एक दिन ऑफिस से लौटते समय, वह कार पार्क में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनकी Apple Watch ने उसी समय फॉल डिटेक्शन फीचर को एक्टिव किया और इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर दिया है।
जब टेलर को होश आया, वह जमीन पर पड़े थे और उनकी घड़ी SOS अलर्ट दिखा रही थी। उन्होंने गलती से कॉल रोक दी, लेकिन तब तक 911 (आपात सेवा) को अलर्ट मिल चुका था और उन्होंने तुरंत टेलर को वापस कॉल किया। टेलर ने किसी तरह बता दिया कि उन्हें मदद चाहिए।
उन्हें इमरजेंसी रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने पाया कि उनके फेफड़ों में कई खून के थक्के थे, जिनमें से एक उनके दिल तक ऑक्सीजन पहुंचने से रोक रहा था। डॉक्टर ने साफ कहा कि अगर समय पर मदद न पहुंची होती, तो टेलर की जान को 50% खतरा था।
- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो ये पांच फीचर जरूर ऑन करें, बड़े काम के हैं
- Signal: ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार का मैसेजिंग एप हुआ हैक, अमेरिकी राष्ट्रपति भी नहीं बच सके हैकर्स से
- iPhone 16E Long Term Review: एपल के इस सस्ते आईफोन को खरीदना चाहिए या नहीं, पढ़ें रिव्यू
- SpaceX: स्टारलिंक ने लॉन्च किया फॉल्कन 9 रॉकेट, अंतरिक्ष में एक साथ भेजे 28 सैटेलाइट