Apple TV 4K: एपल ने लॉन्च किया नया 4K टीवी, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
Apple TV 4K (2022) के साथ 4K वीडियो सपोर्ट और HDR10+ स्ट्रीमिंग सपोर्ट भी है। नए मॉडल के साथ डॉल्बी विजन और हाई रिजॉल्यूशन प्लेबैक (2160p पर 60FPS) का सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
एपल ने अपने नए स्मार्ट टीवी Apple TV 4K (2022) को भारत के साथ ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। एपल ने 4K टीवी के साथ iPad Pro (2022) और iPad (2022) को भी लॉन्च किया है। इस टीवी को Apple के A15 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया गया है। टीवी में Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ वॉयस कमांड का फीचर भी मिलता है।
Apple TV 4K (2022) को भारत में दो वेरियंट वाई-फाई और वाई-फाई + ईथरनेट में पेश किया गया है। इसके वाई-फाई (64GB) वेरियंट की कीमत 14,900 रुपये और वाई-फाई + ईथरनेट (128GB) वेरियंट की कीमत 16,900 रुपये रखी गई है। Apple TV 4K (2022) को 4 नवंबर से कंपनी की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Apple TV 4K (2022) के साथ AppleCare+ को भी 2,900 रुपये में लिया जा सकता है।
Apple TV 4K (2022) को अपने पिछले मॉडल Apple TV 4K के जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। हालांकि, नए मॉडल में अपग्रेडेशन भी मिलता है। Apple TV 4K (2022) के साथ 4K वीडियो सपोर्ट और HDR10+ स्ट्रीमिंग सपोर्ट भी है। नए मॉडल के साथ डॉल्बी विजन और हाई रिजॉल्यूशन प्लेबैक (2160p पर 60FPS) का सपोर्ट दिया गया है।
Apple TV 4K (2022) को Apple के A15 बायोनिक चिपसेट से लैस किया गया है। इसके साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है, जो कि शो और मूवी डाउनलोड करने में उपयोग की जा सकती है। टीवी एपल के tvOS 16 पर काम करता है और इसके साथ डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल 7.1/5.1 सराउंड साउंड का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी के साथ वॉयस कमांड का सपोर्ट भी है। टीवी को "हे सिरी" फंक्शनेलिटी से लैस किया गया है। Apple TV 4K (2022) के साथ Apple आर्केड का सपोर्ट मिलता है, जो आर्केड गेम प्ले की सुविधा देता है।
Apple TV 4K (2022) के रिमोट में भी बदलाव किए गए हैं। रिमोट के साथ इन-बिल्ट सिरी बटन मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2×2 MIMO, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। वाई-फाई मॉडल के साथ एक HDMI 2.1 पोर्ट और ईथरनेट मॉडल में एक डेडिकेटेड गीगाबिट ईथरनेट पोर्ट भी मिलता है।