iPhone 13 के लिए एपल रिलीज करेगा सबसे बड़ा अपडेट, खुशी से झूम उठे यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Nov 2021 04:51 PM IST
सार

नए अपडेट के बाद iPhone 13 सीरीज की फेस आईडी थर्ड पार्टी स्क्रीन रिपेयरिंग के बाद भी काम करेगी, हालांकि अपडेट की तारीख के बारे में कंपनी ने कोई सटीक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Apple to brings Software Update for iPhone 13 to Allow Third Party Screen Replacements Without Breaking Face ID
iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iPhone 13 सीरीज लॉन्च की है। iPhone 13 सीरीज के तहत 4 नए आईफोन पेश किए गए हैं, लेकिन इन फोन के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि यदि आप किसी थर्ड पार्टी स्टोर से iPhone 13 सीरीज के किसी भी फोन की डिस्प्ले रिप्लेस करवाते हैं तो उसके बाद फेस आईडी काम नहीं करेगी।

    एपल ने यह फैसला थर्ड पार्टी रिपेयरिंग की संख्या कम करने के लिए लिया था, लेकिन अब कंपनी ने अपना फैसल बदल दिया है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए एपल जल्द ही नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद iPhone 13 सीरीज की फेस आईडी थर्ड पार्टी स्क्रीन रिपेयरिंग के बाद भी काम करेगी, हालांकि अपडेट की तारीख के बारे में कंपनी ने कोई सटीक जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    पिछले महीने ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि iPhone 13 में ऑरिजनल डिस्प्ले लगवाने के बाद भी फेस आईडी काम नहीं करेगी। macrumors की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यदि iPhone 13 की ऑरिजनल डिस्प्ले को दूसरे आईफोन 13 में रिप्लेस किया जाता है तो फेस आईडी काम नहीं करेगी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन 13 सीरीज के तहत चार फोन पेश किए गए हैं। iPhone 13 mini के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 69,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये है। वहीं iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 79,900 रुपये, 256 जीबी वेरियंट की कीमत 89,900 रुपये और 512 जीबी वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें