Apple ने भारत में शुरू किया iPhone 13 का ट्रायल प्रोडक्शन, भारत से बाहर भेजने का भी है प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Dec 2021 02:57 PM IST
सार

फोन के निर्यात का काम फरवरी 2022 में शुरू होगा, हालांकि इस रिपोर्ट पर अभी तक एपल या भारत में आईफोन का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी Foxconn ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
Apple starts production of iPhone 13 in India says Report
iPhone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Apple ने भारत में iPhone 13 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इकॉनोमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही आईफोन 13 सीरीज का कमर्शियल प्रोडक्शन भी भारत में शुरू होगा। भारत में बने आईफोन 13 की बिक्री भारत के अलावा अन्य देशों में होगी। फोन के निर्यात का काम फरवरी 2022 में शुरू होगा, हालांकि इस रिपोर्ट पर अभी तक एपल या भारत में आईफोन का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी Foxconn ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल का लक्ष्य सभी फोन को भारत में ही तैयार करने और निर्यात करने का है। फिलहाल आईफोन 13 मॉडल का 20-30 फीसदी ही भारत से निर्यात होता है। चिप की कमी का भी एपल ने इंतजाम किया है। कहा जा रहा है कि एपल ने अपनी जरूरत के हिसाब से चिप को स्टॉक कर लिया है।

    विज्ञापन

    फिलहाल iPhone 11 और 12 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल हैं। iPhone 11 और iPhone 12 का प्रोडक्शन भारत में Foxconn के प्लांट में होता है। iPhone SE का भी प्रोडक्शन भी भारत में विस्ट्रोन कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13 सीरीज को भारत में सितंबर में लॉन्च किया गया था। महज दो महीने में आईफोन 13 की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। इसी वजह से एपल iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max का प्रोडक्शन भारत में नहीं करना चाह रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें