सैमसंग और शाओमी की तरह Apple ला रहा है मुड़ने वाला आईफोन, मिलेंगे ये खास फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 06 Nov 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Apple Soon Launch Foldable Smartphone Know Price And Specifications
एप्पल कंपनी - फोटो : Pixabay

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने जब पहला फोल्डेबल फोन पेश किया, तो इसके बाद से ही सभी कंपनियां इस तरह के फोन लॉन्च करने की तैयारी में लगी हैं। इस कड़ी में अब अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) भी फोल्डेबल स्मार्टफोन को टेक बाजार में उतारने वाली है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने मुड़ने वाले फोन में व्रैप-अराउंड स्क्रीन देगी, जिसका डिस्प्ले फोन की दोनों साइड में लिपट जाएग। वहीं, फोन की स्क्रीन दोनों साइड यानी बैक और फ्रंट में पूरी तरह से एक्टिव रहेगी। फिलहाल, एपल के मुड़ने वाले आईफोन की कीमत, लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है।

    अन्य रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट फाइल किया है। साथ ही कंपनी ने इस पेटेंट में फोल्डेबल आईफोन को इलेक्ट्रॉनिक विद व्रैप-अराउंड का नाम दिया है। इस टेक्नोलॉजी से यूजर्स फोन के डिस्प्ले को दोनों साइड से इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    सूत्रों की मानें तो एपल अपने अगामी फोन की दोनों साइड में स्क्रीन देगा। साथ ही यूजर्स को फिजिकल बटन की बजाय प्रेशर सेंसिटिव वर्चुअल बटन का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स डिवाइस के साइड में नेटवर्क बार और बैटरी लेवल जैसी जानकारी देख सकेंगे। वहीं, कंपनी फोन को बेहतर बनाने के लिए एआई बेस्ड एक्सीडेंटल टच डिटेक्शन फीचर भी दे सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट और शाओमी जैसी कंपनियों ने मुड़ने वाले डिवाइसेज को लेकर कई कॉन्सेप्ट मॉडल्स पेश किए हैं, जिन्में सरफेस डुओ और एमआई मिक्स अल्फा शामिल हैं। एमआई मिक्स के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने फोन के दोनों तरफ स्क्रीन दी है। इसके साथ ही यूजर्स को एक सीध में कैमरा सेटअप मिलेगा। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    कंपनी ने इस फोन को अक्टूबर की शुरुआत में पेश किया था। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को 5.6 इंच के दो डिस्प्ले मिलेंगे, जो किताब की तरह मुड़ते हैं। लेकिन कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें