Apple ला रहा है अनोखा वायरलेस चार्जर, एक साथ चार्ज होंगे कई iPhones

वायरलेस चार्जिंग की बात अब आम हो गई है।
वनप्लस, सैमसंग और एप्पल जैसी कंपनियां अपने फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे रही है, लेकिन अभी तक वास्तव में कोई वायरलेस चार्जर बाजार में आया नहीं है। अब एप्पल 2018 में एक असली और शानदार वायरलेस चार्जर से धमाका करने की तैयारी में है।
दरअसल एप्पल ने RF बेस्ड वायरलेस चार्जिंग के लिए पेटेंट दाखिल किया है। पेटेंट के मुताबिक यह दुनिया का पहला ऐसा वायरलेस चार्जर होगा जिसकी मदद से एक साथ कई सारे आईफोन चार्ज किए जा सकेंगे, वह भी कुछ मीटर की दूरी पर रखकर। एप्पल के इस वायरलेस चार्जर की रेंज ज्यादा होगी।
ये भी पढ़ेंः BSNL लाया 74 रुपये का न्यू ईयर कॉम्बो प्लान, मिलेंगे ये फायदे
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस चार्जर में अलग-अलग फोन के लिए अलग-अलग पावर कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी। यानी अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन जल्दी चार्ज हो तो आप दूसरे फोन का पावर कम कर सकते हैं और अपने फोन के लिए पावर बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस चार्जर के फीचर का पता तभी चलेगा जब पेटेंट अप्रोव हो जाए और कंपनी इसके बारे में जानकारी दे।