Apple ने नया iOS 27.3 बीटा अपडेट किया जारी: जानिए आपको कब मिलेगा और क्या होंगे बड़े बदलाव?
- एपल ने iOS 27.3 और नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पहला डेवलपर बीटा जारी कर दिया है।
- इसमें Siri AI, Apple Watch के लिए ऑडियो इंटेलिजेंस और नया हेल्थ ऐप जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।
- सिरी अब नॉर्मल भाषा और स्क्रीन की जानकारी को समझकर कई काम एक साथ कर सकेगा।
- जानें इन सभी धांसू फीचर्स का आम यूजर्स के लिए फाइनल रोलआउट कब और कैसे होगा?

विस्तार
एपल ने अपने यूजर्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा रोल आउट कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS 27.3 के डेवलपर बीटा भी पेश कर दिए हैं। इस नए अपडेट में 'एप्पल इंटेलिजेंस' के तहत AI आधारित सिरी, एपल वॉच के लिए ऑडियो इंटेलिजेंस टूल्स और पूरी तरह से नए लुक वाला हेल्थ एप देखने को मिल रहा है।
Siri AI से चुटकियों में होंगे एप के काम
- एपल ने डेवलपर्स के लिए 'एप इंटेंट्स' की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे सिरी एआई को सीधे अलग-अलग ऐप्स से जोड़ा जा सकेगा। अब यूजर्स सिर्फ अपनी सामान्य बोलचाल की भाषा में कमांड देकर कई काम करवा सकेंगे।
- सिरी से सीधे ऑनलाइन फूड ऑर्डर देना, रेस्टोरेंट में टेबल बुक करना या कूरियर-डिलीवरी का स्टेटस ट्रैक करना अब बेहद आसान हो जाएगा।
- नया सिस्टम आपकी स्क्रीन पर मौजूद जानकारी और पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर काम करेगा। सिरी को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह एक साथ कई काम निपटा सके।
- एपल के सफारी, मेल, मैप्स, मैसेजेस, म्यूजिक, नोट्स, फोटोज और वेदर जैसे कई प्रमुख एप्स में ये एआई फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।
Apple Watch के लिए 'ऑडियो इंटेलिजेंस' टूल्स
iOS 27.3 और watchOS 27.3 बीटा अपडेट में एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 के लिए दो खास ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल किए गए हैं।
- सिरी रीकैप: यह आपकी लंबी बातचीत या चैट्स के मेन पॉइंट्स को छोटे बुलेट पॉइंट्स में समेट कर दिखाएगा।
- लाइव रिवाइंड: इसकी मदद से यूजर किसी बातचीत या ऑडियो के पिछले 15 सेकंड का ट्रांसक्रिप्शन तुरंत देख पाएंगे।
नए अवतार में आया हेल्थ एप
कंपनी ने अपने हेल्थ ऐप के डिजाइन को पूरी तरह से रीफ्रेश कर दिया है। इसमें दो नए और खास सेक्शन्स शामिल किए गए हैं।
- इनसाइट्स टैब:इसमें यूजर की दिनभर की हार्ट रेट, स्टेप काउंट और वाइटल्स जैसी बुनियादी हेल्थ डिटेल्स दिखेंगी।
- लोंजेबिलटी टैब:इस सेक्शन में यूजर की मेंटल हेल्थ, मेटाबॉलिक स्टेटस, सुनने की क्षमता, मूवमेंट और लॉन्ग-टर्म हार्ट हेल्थ से जुड़ा विस्तृत डेटा मिलेगा।
कब तक मिलेगा यह अपडेट?
फिलहाल iOS 27.3 और बाकी सॉफ्टवेयर अपडेट्स को सिर्फ डेवलपर्स के लिए बीटा वर्जन में पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आम यूजर्स के लिए इसका फाइनल और स्टेबल रोलआउट दिसंबर तक शुरू हो सकता है। हालांकि, Siri AI और ऑडियो इंटेलिजेंस के कुछ एडवांस फीचर्स डिवाइस मॉडल, भाषा और क्षेत्र के हिसाब से उपलब्ध होंगे।