Apple के इस मैकबुक प्रो की बैटरी में लग सकती है आग, कंपनी ने वापस लेने का लिया फैसला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 21 Jun 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Apple recalls 15-inch MacBook Pros sold in 2015-2017 because the batteries could catch fire
15-inch macbook pro - फोटो : apple

    अपने किसी गैजेट में गर्म होने की समस्या को कोई भी टेक कंपनी नजरअंदाज करना नहीं चाहती है। इसी कड़ी में एपल ने अपने मैकबुक प्रो 2015 को वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि मैकबुक प्रो 2015 में आग लगने की संभावना है, हालांकि एपल ने यह भी साफ किया है मैकबुक प्रो के कुछ ही यूनिट में यह दिक्कत है।

    ये भी पढ़ेंः सावधान: इन 7 तरीकों से आपके बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध, गायब हो जाएगी पूरी कमाई

    कंपनी के एक बयान के मुताबिक सितंबर 2015 से फरवरी 2017 के बीच बेचे गए मैकबुक प्रो की बैटरी में गर्म होने की दिक्कत है। ऐसे में इन्हें वापस लेने का फैसला किया गया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी ऐसे लैपटॉप का सीरियल नंबर जारी किया है, जहां से आप अपने लैपटॉप को चेक कर सकते हैं। बता दें कि बैटरी के गर्म होने की समस्या मैकबुक प्रो के 15 इंच और 13 इंच वाले मॉडल में आई है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने ग्राहकों से कहा है कि वह एपल की वेबसाइट पर अपने लैपटॉप का सीरियल नंबर चेक करें और यदि उनका लैपटॉप उसमें मिलता है तो कंपनी फ्री में बैटरी बदलेगी। बता दें कि इससे पहले एपल ने आईफोन की बैटरी को भी सिर्फ 29 डॉलर में बदला था और बैटरी की वजह से आईफोन के स्लो होने को लेकर माफी भी मांगी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः घर बैठे ऑनलाइन करें हर महीने 15,000 रुपये तक की कमाई, देखें वेबसाइट्स की लिस्ट

    बैटरी बदलने में लग सकता है 2 हफ्ते का समय

    यदि आप अपने मैकबुक की बैटरी बदलने के लिए उसे एपल के रिपेयर सेंटर पर ले जाते हैं तो कम से कम आपको अपने लैपटॉप को वहां 1-2 सप्ताह तक छोड़ना होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने दी है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि बैटरी बदलवाने के दौरान लैपटॉप की वारंटी नहीं बढ़ाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी साल 2016 में 13 इंच वाले मैकबुक प्रो की बैटरी को बदला था लेकिन उस दौरान सेफ्टी को लेकर कोई समस्या नहीं थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें