iPhone लॉन्च करते ही एप्पल ने बढ़ा दी iPad Pro की कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Apple Raises Prices on All 256 and 512GB iPad Pro Models in India and US
Apple iPad Pro

    एप्पल ने चुपके से भारत और अमेरिका में अपने iPad Pro की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने आईफोन 6, 6एस, आईफोन 7 और 7 प्लस की कीमतों में कटौती की है। बता दें कि iPad Pro की कीमत में वृद्धि और आईफोन की कीमतों में कटौती नए आईफोन 8, 8 प्लस और आईफोन X के लॉन्चिंग के बाद हुई है।

    iPad Pro की कीमतों में हुई इतने रुपये की वृद्धि

    Apple iPad Pro
    Apple iPad Pro

    भारत में iPad Pro की कीमतों में 6,000 रुपये की वृद्धि हुई है। आईपैड प्रो (12.9 इंच) के 256 जीबी और वाई-फाई वेरियंट की कीमत अब 76,200 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 70,900 रुपये थी। वहीं 512GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 93,200 रुपये में मिल रहा है जिसकी कीमत पहले 86,400 रुपये थी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा iPad Pro (12.9 इंच) Wi-Fi + सेलुलर मॉडल के 256GB वाला वेरियंट 86,800 रुपये में मिल रहा है। पहले इसकी कीमत 81,400 रुपये थी। इसका 152 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 1,03,800 रुपये हो गई है जिसकी कीमत पहले 97,000 रुपये थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPad Pro (10.5 इंच) Wi-Fi वाले 256GB मॉडल की कीमत पहले 58,300 रुपये थी, वहीं अब 63,500 रुपये हो गई है। इसका 512 जीबी रैम वाला मॉडल 73,900 रुपये की बजाय 80,500 रुपये में मिल रहा है। इसका Wi-Fi + सेलुलर मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ 74,100 रुपये में बिक रहा है जिसकी कीमत पहले 68,900 रुपये थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें