2022 में लॉन्च होने वाली एपल डिवाइस की लिस्ट आई सामने, आईपैड से लेकर मैकबुक तक में होगा बदलाव
MacBook Air को भी नई डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। नए मैकबुक एयर में M2 सिलिकॉन प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि नया चिप 24 इंच वाले और इससे ऊपर के मॉडल में ही मिलेगा।

विस्तार
एपल के 2022 में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट का रोडमैप सामने आया है। नए आईफोन से लेकर नए मैकबुक तक नए साल में पेश होंगे। सबसे खास बात यह है कि नए साल में एपल AR प्रोडक्ट भी पेश करेगा।ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल आईपैड को नई डिजाइन में पेश करेगा। आईपैड के साथ पहली बार वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंट्री लेवल आईपैड और iPad Air भी लॉन्च कर सकती है।
MacBook Air को भी नई डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। नए मैकबुक एयर में M2 सिलिकॉन प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि नया चिप 24 इंच वाले और इससे ऊपर के मॉडल में ही मिलेगा।MacBook Air 2022 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें बोल्ड डिजाइन मिलेगी जिसके साथ कलरफुल शेड्स होंगे। मैकबुक एयर को 24 इंच की साइज में लॉन्च किया जाएगा। मैकबुक के साथ MagSafe चार्जिंग भी मिल सकता है।
AirPods Pro 2 को भी छोटे साइज में लॉन्च किया जा सकता है। नए वर्जन में भी न्वाइज कैंसिलेशन मिलेगी। नए प्रोडक्ट आग्यूमेंट रियलिटी वाले पेश होंगे। कहा जा रहा है कि नए साल में एपल AR हेडसेट पेश करेगा जिसके साथ डु्अल 4K माइक्रो OLED डिस्प्ले होगी। इसका इस्तेमाल गेमिंग और कम्युनिकेशन दोनों के लिए होगा।
Apple Watch SE को भी नए अंदाज में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone SE के नए मॉडल यानी तीसरे वर्जन पर भी काम चल रहा है। iPhone 14 के प्रो मॉडल को प्रोमोशन डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।