इनोवेशन: धड़कन भी बताएगा यह ईयरबड्स, अगले हफ्ते हो सकती है लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

इस नए हेडसेट में AirPods Pro 2 (सेकंड जेनरेशन) में इस्तेमाल किया गया H2 चिप होगा, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और Google Find My Device नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा। USB Type-C पोर्ट – अन्य नए एपल डिवाइसेज़ की तरह इसमें भी USB Type-C पोर्ट होगा।

विज्ञापन
Apple Powerbeats Pro 2 to Arrive With Heart Rate Monitoring Feature Launch Date Price Leaked
Powerbeats Pro 2 - फोटो : WinFuture

    विस्तार

    अभी तक ईयरबड्स का इस्तेमाल केवल कॉलिंग और म्यूजिक सुनने के लिए ही हो रहा है, लेकिन जल्द ही ईयरबड्स के जरिए हार्ट रेट भी चेक कर सकेंगे। अब ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल (Apple) जल्द ही Powerbeats Pro 2 लॉन्च कर सकता है। 2019 में पहले जेनरेशन के Powerbeats Pro के बाद यह कंपनी का अगला बड़ा अपग्रेड होगा। नए मॉडल में अपग्रेडेड प्रोसेसर, फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स और USB Type-C पोर्ट मिलने की संभावना है, जो 2024 के अंत में लागू हुए EU के कॉमन चार्जर नियमों का पालन करेगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक Powerbeats Pro 2 को 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह नए रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें इलेक्ट्रिक ऑरेंज, हाइपर पर्पल, जेट ब्लैक और क्विक सैंड शामिल हैं। कीमत की बात करें, तो इसे $250 (लगभग 21,800 रुपये) में लॉन्च किए जाने की संभावना है, हालांकि एपल ने अभी आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। कंपनी पहले ही यह संकेत दे चुकी थी कि यह डिवाइस 2025 में लॉन्च होगा।

    विज्ञापन

    इस नए हेडसेट में AirPods Pro 2 (सेकंड जेनरेशन) में इस्तेमाल किया गया H2 चिप होगा, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और Google Find My Device नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा। USB Type-C पोर्ट – अन्य नए एपल डिवाइसेज की तरह इसमें भी USB Type-C पोर्ट होगा। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Powerbeats Pro 2 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसी फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाएं होंगी, जो अब तक सिर्फ एपल वॉच में उपलब्ध थी। इसका डेटा Apple Health एप में देखा जा सकेगा।ो

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें