Apple ने लॉन्च किए दो नए पावर बिट्स, 5 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा एक घंटे का बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Mar 2020 05:52 PM IST
सार

Apple Powerbeats को 149 $ (करीब 11,000 रुपये) में लॉन्च किया गया हैApple में मिलेगा 15 घंटे का बैटरी बैकअपऑडियो शेयरिंग का भी मिलेगा फीचर

Apple Powerbeats Launched with upto 15 hours battery life, price and specifications
Powerbeats - फोटो : beatsbydre

    विस्तार

    एपल ने अपने दो पावर बिट्स को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, हालांकि एपल के इन दोनों नए पावर बिट्स को पावर बिट्स 4 नहीं, बल्कि पावर बिट्स कहा जाएगा, जबकि ये दोनों पावर बिट्स 3 के अपग्रेडेड वर्जन हैं।

    Apple Powerbeats की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एपल ने इनकी बैटरी को लेकर 15 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। साथ ही यह भी कहा है कि महज 5 मिनट की चार्जिंग में एक घंटे तक का बैकअप मिलेगा। पावर बिट्स और पावर बिट्स प्रो दोनों स्वेट और वाटर रेसिस्टेंट हैं। इनमें राउंड केबल दिया गया है। नए पावर बिट्स में ऑडियो शेयरिंग टेक्नोलॉजी है जिन्हें एयरपॉड के साथ शेयर किया जा सकेगा।

    पावर बिट्स में अलग-अलग वॉल्यूम और माइक्रोफोन कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा एपल सिरी के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। पावर बिट्स में Apple H1 चिप और Class 1 वायरलेस ब्लूटूथ दिया गया है। पावर बिट्स प्रो की बैटरी को लेकर 9 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है और इसकी कीमत $249 यानी करीब 18,400 रुपये है। वहीं पावर बिट्स की कीमत $149.95 यानी करीब 11,000 रुपये है।

    और पढ़ें...