Macbook: एपल के लैपटॉप सेगमेंट में बड़े बदलाव की तैयारी, मिल सकता है आईफोन जैसा डायनामिक आइलैंड और टचस्क्रीन

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Wed, 25 Feb 2026 02:06 PM IST
सार

Touchscreen MacBook Pro with Dynamic Island:

रिपोर्ट्स के अनुसार एपल वर्ष 2026 में नया ओलेड टचस्क्रीन मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकता है। खास बात ये है कि इसमें आईफोन की तरह डायनामिक आइलैंड फीचर भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि 14-इंच और 16-इंच दोनों मॉडल्स में मौजूदा मिनी एलईडी की जगह ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इससे बेहतर पिक्चर क्वालिटी और ज्यादा शानदार व्यूइंग अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Apple May Launch OLED Touchscreen MacBook Pro with Dynamic Island in 2026
टचस्क्रीन मैकबुक प्रो डायनामिक आइलैंड के साथ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल अपने मैकबुक प्रो लाइनअप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 2026 में टचस्क्रीन ओलेड मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इन नए मॉडल्स में आईफोन की तरह डायनामिक आइलैंड फीचर भी दिया जा सकता है।

    टचस्क्रीन मैकबुक प्रो पर काम तेज

    ब्लूमबर्ग के जाने-माने टेक पत्रकार मार्क गुरमैन की रिपोर्ट के अनुसार, एपल का पहला टचस्क्रीन मैक डिस्प्ले के टॉप सेंटर में डायनामिक आइलैंड के साथ आएगा। हालांकि मैकबुक में मिलने वाला डायनामिक आइलैंड, आईफोन 17 जैसे फोन्स में दिखने वाले वर्जन से छोटा हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एपल एक नई 'डायनामिक इंटरफेस' पर काम कर रहा है। इसे खास तौर पर टच इनपुट के लिए डिजाइन किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, जब यूजर किसी कंट्रोल को टच करेगा तो उसके आसपास कॉन्टेक्स्ट मेन्यू दिखाई दे सकते हैं। इससे टच कमांड्स ज्यादा आसान और इंट्यूटिव बनेंगी। कंपनी कुछ इंटरफेस एलिमेंट्स को बड़ा भी कर सकती है ताकि टचस्क्रीन पर इस्तेमाल करना ज्यादा आसान हो।

    विज्ञापन

    मिनी एलईडी की जगह मिलेगा ओलेड पैनल

    नए मैकबुक प्रो मॉडल्स 14-इंच और 16-इंच दोनों वेरिएंट्स में ओलेड पैनल के साथ आ सकते हैं। ये मौजूदा मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी की जगह लेगा। ओलेड डिस्प्ले बेहतर कॉन्ट्रास्ट, गहरे ब्लैक और ज्यादा पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक एपल की कोशिश होगी कि माउस/ट्रैकपैड और टच इनपुट के बीच ट्रांजिशन पूरी तरह स्मूद हो। हालांकि कंपनी मैकबुक को पूरी तरह आईपैड जैसा डिवाइस बनाने की योजना में नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पहले टचस्क्रीन के खिलाफ थे स्टीव जॉब्स

    दिलचस्प बात यह है कि एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने 2010 में मैक पर टचस्क्रीन को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि 'टच सरफेस वर्टिकल नहीं होना चाहते' और मैक पर टचस्क्रीन 'एर्गोनॉमिकली खराब' होगी। एपल ने अब तक आईपैड को अपना मुख्य टचस्क्रीन कंप्यूटिंग डिवाइस बनाकर रखा लेकिन अब कंपनी की रणनीति बदलती नजर आ रही है।

    लॉन्च टाइमलाइन और नए चिप

    रिपोर्ट के अनुसार, टचस्क्रीन ओलेड मैकबुक प्रो का लॉन्च 2026 के अंत के करीब हो सकता है। मार्च में होने वाले एपल के प्रोडक्ट इवेंट में इन लैपटॉप्स के लॉन्च होने की संभावना नहीं है। यहां कम से कम पांच नए प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ओलेड मैकबुक प्रो मॉडल्स एपल के अगली पीढ़ी के M6 प्रो और M6 मैक्स चिप के साथ डेब्यू कर सकते हैं। ये नई 2-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे। इससे पहले कंपनी मौजूदा मैकबुक प्रो लाइनअप को M5 चिप के साथ स्प्रिंग में अपडेट कर सकती है। इसका मतलब है कि एपल 2026 तक मैकबुक प्रो में दो बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है। पहला M5 चिप के साथ रिफ्रेश और दूसरा ओलेड टचस्क्रीन के साथ बड़ा बदलाव। अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो 2026 में मैकबुक प्रो यूजर्स को पहली बार आईफोन जैसा डायनामिक आइलैंड और टचस्क्रीन अनुभव मिल सकता है। जो एपल के लैपटॉप सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें