Apple MacBook Air, MacBook Pro भारत में हुए लॉन्च, मिला M2 चिपसेट का सपोर्ट
MacBook Air M2 के 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 1,19,900 रुपये में एपल के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। स्टोरेज के लिए अन्य विकल्प भी मिलेंगे।

विस्तार
एपल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2022) के पहले दिन कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक शामिल हैं। एपल ने iOS 16 के साथ iPadOS, macOS और watchOS के नए वर्जन पेश किए हैं। इस इवेंट की सबसे खास लॉन्चिंग M2 चिपसेट के साथ 13 इंच वाले MacBook Air और MacBook Pros की लॉन्चिंग रही है। एपल ने MacBook Air को री-डिजाइन भी किया है, जबकि MacBook Pro को 2020 वर्जन की तरह ही पेश किया है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...
MacBook Air M2 के 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 1,19,900 रुपये में एपल के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। स्टोरेज के लिए अन्य विकल्प भी मिलेंगे। MacBook Pro M2 की शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपये है यानी इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा।
MacBook Air M2 की स्पेसिफिकेशन
Apple ने MacBook Air 2022 को पूरी तरह से नए अंदाज में पेश किया है। इसकी डिस्प्ले के साथ नॉच दिया गया है। इसके अलावा 1080 पिक्सल के साथ HD वेब कैमरे का सपोर्ट है। पहले वाले वर्जन में 720 पिक्सल वाला कैमरा था। नए मैकबुक एयर के साथ दो थंडरबोल्ट के अलावा चार USB पोर्ट दिए गए हैं। नए मैकबुक के साथ एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिला है कि इसमें MagSafe का सपोर्ट है जो कि बैक पैनल पर है।
MacBook Air M2 के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। नए मैकबुक के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी और यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। यदि आप एपल के ऑनलाइन स्टोर से मैकबुक एयर एम2 को खरीदते हैं तो आपके पास 35W या 67W के चार्जर को भी खरीदने का विकल्प होगा।
नए लैपटॉप में 13.6 इंच की लिक्विड रेटिन डिस्प्ले है जिसके साथ ट्रू टोन टेक्नोलॉजी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। नए मैकबुक को सिल्वर, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और मिडनाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।