M2 प्रोसेसर वाले Apple MacBook Air (2022) की प्री-बुकिंग इस दिन से होगी शुरू, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jul 2022 10:36 AM IST
सार

MacBook Air को एपल के इन हाउस चिपसेट M2 के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Apple MacBook Air (2022) को चार कलर और स्लिम डिजाइन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Apple MacBook Air 2022 With M2 Chip Set to Available for Order Starting July 8
Apple MacBook Air 2022 With M2 - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple MacBook Air (2022) की बिक्री को लेकर एपल ने आखिरकार घोषणा कर दी है। Apple MacBook Air (2022) के लिए आठ जुलाई से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा और इसकी बिक्री 15 जुलाई से शुरू होगी यानी प्री-बुक किए गए ग्राहकों के लिए 15 जुलाई से डिलीवरी शुरू होगी। MacBook Air को एपल के इन हाउस चिपसेट M2 के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Apple MacBook Air (2022) को चार कलर और स्लिम डिजाइन में पेश किया गया है।

    Apple MacBook Air (2022) के साथ 13.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 1080 पिक्सल का एचडी वेब कैम है। नए मैकबुक में चार स्पीकर हैं। इसके अलावा इसमें भी आईफोन की तरह MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि पुराने मैकबुक के मुकाबले नए मैकबुक में 20 फीसदी अधिक वॉल्यूम मिलेगा। मैकबुक को आठ जुलाई से शाम 5.30 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    MacBook Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। MacBook Air (2022) के साथ बॉक्स में टाईप-सी पोर्ट टू मैगसेफ 3 केपबल और यूएसबी-सी पावर एडाप्टर मिलेगा। Apple MacBook Air (2022) मिडनाइट, सिल्वर, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MacBook Air (2022) की स्पेसिफिकेशन

    Apple MacBook Air (2022)
    Apple MacBook Air (2022) - फोटो : apple

    MacBook Air (2022) में एपल का M2 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 13.6 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। पहले के मुकाबले बेजल बहुत ही कम मिलेगा और बॉर्डर पतला मिलेगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस पहले के मुकाबले 25 फीसदी अधिक होगी। नए मैकबुक 2TB की SSD स्टोरेज मिलेगी।

    Apple MacBook Air (2022) के साथ 1080 पिक्सल का वेबकैम मिलेगा। इसमें चार स्पीकर होंगे जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट होगा। कनेक्टिविटी के लिए नए मैकबुक में दो यूएसबी टाईप-सी, चार थंडरबोल्ट पोर्ट और एक 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।

    लैपटॉप के साथ मैजिक कीबोर्ड और फोर्स टच ट्रैकपैड भी मिलेगा। इसमें 67W की यूएसबी टाईप-सी एडाप्टर मिलेगा। बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा है। MacBook Air (2022) के साथ M2 चिपसेट और macOS Monterey मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें