एप्पल 2018 में लॉन्च कर सकता है iPhone X के दो नए मॉडल

एप्पल के अबतक के सबसे महंगे और दमदार iPhone X की अपार सफलता के बाद कंपनी साल 2018 में iPhone X के दो नए मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इनमें से एक मॉडल की डिस्प्ले 5.8 इंच और दूसरे की डिस्प्ले 6.4 इंच की होगी। साथ ही इन दोनों फोन के साथ एप्पल पेन्सिल भी मिल सकता है। वैसे इन दोनों फोन के बार एप्पल ने तो अभी कोई बयान नहीं दिया है। यह रिपोर्ट कंपनी के एक कर्मचारी के हवाले से आई है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों फोन में iPhone X जैसी ही OLED स्क्रीन होगी। इसके अलावा नए साल में लॉन्च होने वाले सभी आईफोन में टच आईडी की जगह फेस आईडी दिया जाएगा।
iPhone X की कीमत और स्पेसिफिकेशन

बता दें कि एप्पल के नए iPhone X की बिक्री भारत समेत दुनिया के 50 देशों में हो रही है। एप्पल iPhone X के 64 जीबी वेरियंट की भारत में कीमत 89,000 रुपये और 256GB वेरियंट की कीमत 1,02,000 रुपये है। आईफोन X में डिस्प्ले- 5.8 इंच की है। इसमें रैम- 3GB, स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा- 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा- 7 मेगापिक्सल, बैटरी- 21 घंटे का टॉकटाइम, वायरलेस चार्जिंग और फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है। फोन के साथ कंपनी लेदर और सिलिकॉन जैसा कवर भी दे रही है जिसकी कीमत 3,500 है।