Apple ने पेंसिल सपोर्ट के साथ लॉन्च किया 9.7 इंच का सस्ता iPad (2018)

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Mar 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Apple Launched iPad 2018 With Pencil Support, Know Price in India and Specifications
iPad (2018) - फोटो : engadget

    Apple ने मंगलवार को शिकागो में आयोजित एजुकेशनल इवेंट में पेंसिल सपोर्ट के साथ 9.7 इंच का iPad (2018) लॉन्च किया है। आईपैड के अलावा कंपनी ने इवेंट में Keynote, नंबर्स और पेजेज ऐप्स के नए वर्जन पेश किए जो अब एप्पल पेंसिल को सपोर्ट करेंगे।

    एप्पल के नए iPad (2018) की अमेरिका में शुरुआती कीमत $299 यानी करीब 19,400 रुपये होगी, हालांकि यह कीमत स्कूल के लिए है। वहीं आम यूजर्स के लिए इसकी कीमत $329 यानी करीब 21,300 रुपये से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    भारत में इसकी पिछले मॉडल के करीब ही होगी। भारत में 32 जीबी और वाई-फाई वाले आईपैड 2018 की कीमत 28,000 रुपये, वहीं 32GB iPad (2018) + Wi-Fi + सिम कार्ड वाले मॉडल की कीमत 38,600 रुपये होगी। वहीं एप्पल पेंसिल की कीमत 7,600 रुपये होगी और इसे अलग से खरीदना होगा। इसके अलावा कंपनी ने आईपैड के लिए स्मार्ट कवर पेश किया है जिसकी कीमत 3,400 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPad (2018) की उपलब्धता की बात करें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चीन जैसे 25 देशों में इसकी बिक्री शुरू हो गई है, वहीं भारत, रूस, थाईलैंड जैसे देशों में इसकी बिक्री अप्रैल 2018 से शुरू होगी।

    iPad (2018) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Apple A10 फ्यूजन प्रोसेसर, 9.7 इंच की रेटिना IPS डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, A-GPS और फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने इसके रैम, स्टोरेज और बैटरी की जानकारी अभी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें