iPhone 14: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हुए ये पॉपुलर आईफोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 08 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

एपल ने इन आईफोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया है। हालांकि, इन आईफोन को ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर और क्रोमा से खरीदा जा सकेगा।

Apple kills off iPhone 11 iPhone 13 Pro and more After iPhone 14 launch
iPhone 14 Pro VS iPhone 14 Pro Max - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने 7 सितंबर के अपने ‘Far Out' इवेंट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत चार नए आईफोन iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही एपल ने पुराने आईफोन को बंद कर दिया है, जिसमें आईफोन 11, आईफोन 12 मिनी और आईफोन 13 प्रो जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं। बता दें कि आईफोन 13 प्रो को एपल ने पिछले साल ही 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

    एपल ने आईफोन 11, आईफोन 12 मिनी और आईफोन 13 प्रो सीरीज को बंद कर दिया है। आईफोन 13 प्रो सीरीज में आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स को बंद किया गया है। एपल ने इन आईफोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी हटा दिया है। अब ये आईफोन आपको एपल स्टोर पर दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, इन आईफोन को ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर और क्रोमा से खरीदा जा सकेगा।

    बता दें कि आईफोन 13 प्रो मैक्स को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पिछले साल सितंबर में ही पेश किया गया था। इस आईफोन को A15 बायोनिक चिपसेट से लैस किया गया था। वहीं आईफोन 11 भी सबसे पॉपुलर आईफोन में से एक है, इस फोन को A13 बायोनिक चिपसेट और पुराने फोन के मुकाबले पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया गया था।

    एपल के iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद ही iPhone 13 की कीमतों में कटौती हुई हैं। iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की शुरुआती कीमत पहले 79,990 रुपये थी, जो कि अब 69,990 रुपये हो गई है। यानी कि नए आईफोन की लॉन्चिंग के बाद पुराने आईफोन पर लगभग 10 हजार रुपये की कमी की गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें