आज से भारत में शुरू होगी iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 28 Sep 2018 11:58 AM IST
Apple iPhone XS and iPhone XS Max to be available in India today: Price, Specifications
iPhone XS, iPhone XS Max

    एप्पल के नए iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री भारत में आज शाम से शुरू होगी। इन दोनों नए आईफोन को रिटेल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। iPhone XS और iPhone XS Max को एयरटेल, फ्लिपकार्ट और जियो की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री आज शाम यानि 28 सितंबर 2018 की शाम 6 बजे से शुरू होगी।

    फ्लिपकार्ट पर iPhone XS, iPhone XS Max के साथ एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। वहीं एयरटेल के स्टोर पर भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि भारत में नए आईफोन की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है, वहीं सबसे सस्ते मॉडल iPhone XR की बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी।

    ये भी पढ़ेंः एप्पल के स्टोर में 12 घंटे में दो बार हुई चोरी, 77.50 लाख के सामान गायब

    iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये, 256 जीबी की कीमत 1,14,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं आईफोन XS मैक्स के तीनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 1,09,900 रुपये, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये है।

    फ्लिपकार्ट सभी आईफोन पर 13,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इसके अलावा ईमआई का भी विकल्प मिल रहा है। वहीं एयरटेल स्टोर पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस की अनबॉक्सिंग और फर्स्ट इंप्रेशन

    बता दें कि सबसे सस्ते iPhone XR की बिक्री 26 अक्टूबर से होगी। iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमच 91,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें