17,000 रुपये सस्ता मिल रहा है iPhone XR, जानें क्या है ऑफर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 04 Apr 2019 12:50 PM IST
Apple iPhone XR price cut in India for limited period, Now starts at 53,000 for HDFC card holder
iPhone XR

    यदि आप भी ज्यादा कीमत होने के कारण एपल के फोन iPhone XR को अभी तक नहीं खरीद पा रहे थे तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपके पास iPhone XR को 17,000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। आईफोन XR पर ऑफर की शुरुआत शुक्रवार यानि 5 अप्रैल 2019 से हो रही है। शुक्रवार से iPhone XR को 17 हजार रुपये की कटौती के साथ 59,900 रुपये खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन की शुरुआती कीमत 76,900 रुपये है। एपल ने यह ऑफर सीमित समय के लिए दिया है।

    ये भी पढ़ें-ः iPhone XR रिव्यू: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    दरअसल एपल ने इस ऑफर के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत यदि आप iPhone XR खरीदते हैं और एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। ऐसे में इस कैशबैक के साथ iPhone XR की प्रभावी कीमत 53,900 रुपये हो जाएगी। यह कीमत iPhone XR के शुरुआती वेरियंट की यानि 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की होगी। वहीं इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 58,400 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 67,400 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    वहीं जिन लोगों के पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड नहीं है उन्हें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए क्रमशः 64,900 रुपये और 74,900 रुपये देने होंगे। वहीं इसके शुरुआती वेरियंट के लिए 59,900 रुपये देने होंगे। कीमत को आसानी से समझने के लिए इस चार्ट पर एक नजर डाल सकते हैं।

     MRPबिना HDFC कार्ड धारकों के लिएHDFC कार्ड धारकों के लिए
    iPhone XR 64GB76,900 रुपये59,900 रुपये53,900 रुपये
    iPhone XR 128GB81,900 रुपये64,900 रुपये58,400 रुपये
    iPhone XR 256GB91,900 रुपये74,900 रुपये67,400 रुपये
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें