ज्यादा ठंड में काम नहीं करती iPhone X की डिस्प्ले, एप्पल बोली- जल्द करेंगे ठीक

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 12 Nov 2017 11:25 AM IST
Apple iPhone X temporarily lose touch functionality in cold weather
iPhone X

    अमेरिका की पॉपुलर टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के सबसे महंगे स्मार्टफोन iPhone X में एक नई तरह की कमी नजर आई है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि आईफोन 10 की स्क्रीन ठंडे मौसम में काम नहीं करती। इस समस्या को coldgate नाम दिया है।

    पढ़ें: सिर्फ 899 रुपये में खरीदें यह मेड इन इंडिया सेल्फी फोन

    ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "कुछ परिस्थितियों में अगर आसपास के वातावरण का तापमान अचानक कम हो जाए तो आईफोन एक्स की डिस्प्ले रेस्पॉन्ड कर पाने में असमर्थ होती है।" वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि लॉक और अनलॉक करने के बाद यह फिर से काम करने लगता है।

    खुद एप्पल ने भी इस कमी को स्वीकार कर लिया है और कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। एप्पल ने बताया कि ऐसा हार्डवेयर नहीं, सॉफ्टवेयर की कमी के कारण हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस समस्या को खत्म करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट ला सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें