मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया Apple का सबसे महंगा फोन iPhone X

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Oct 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone X out of stock within a minute
iPhone X

    Apple के iPhone X कीमत को लेकर जहां एक्सपर्ट कह रहे थे कि आईफोन X के बदले आईफोन 8 या आईफोन 8 प्लस खरीदना फायदे का सौदा है, वहीं फोन की बुकिंग शुरू होते ही सारे रिकॉर्ड टूट गए।

    एप्पल ने अमेरिका और भारत समेत 55 देशों में फोन की बुकिंग शुरू की और फोन 1 मिनट के अंदर भी आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

    विज्ञापन

    भारत में आईफोन यूजर्स को निराशा हाथ लगी। भारत में फोन की बुकिंग 27 अक्टूबर को 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू हुई और 1 बजने पहले ही फोन खत्म हो गया। उसके बाद अगली बुकिंग के लिए नोटिफिकेशन साइट पर दिखने लगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन X की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    iPHONE X
    iPHONE X

    बता दें कि आईफोन X ऐप्पल का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत 89,000 रुपये है, वहीं फोन के 256GB वेरियंट की कीमत 1,02,000 रुपये है। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डिस्प्ले- 5.8 इंच, स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा- 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा- 7 मेगापिक्सल, बैटरी- 21 घंटे का टॉकटाइम, वायरलेस चार्जिंग और फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है। फोन के साथ कंपनी लेदर और सिलिकॉन जैसा कवर भी दे रही है जिसकी कीमत 3,500 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें