Apple iPhone SE 4: एपल के सस्ते आईफोन की जानकारी आई सामने, मिलेंगे ये फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

लीक्स के अनुसार 4th जेनरेशन iPhone में 6.1 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी, जो टॉप नॉच कटआउट के साथ आएगी। वहीं फोन को मिडनाइट, स्टार लाइट और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Apple iPhone SE 4 Could launch with  iPhone XR Design With Larger Display specification launch date
iPhone SE 4 - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में अपनी नई आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया है। अब एपल के नए अपकमिंग आईफोन Apple iPhone SE 4 को लेकर कई सारे लीक्स निकल कर आरहे हैं। कहा जा रहा है कि एपल इस फोन को 2023 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के फीचर्स को लेकर भी कई सारे लीक्स आ रहे हैं।

    टिप्सटर Jon Prosser के अनुसार आईफोन एसई 4 को iPhone XR की डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि नए आईफोन की डिस्प्ले को iPhone XR के मुकाबले बड़ा रखा जाएगा। iPhone SE 4 में 6.1 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी, जो टॉप नॉच कटआउट के साथ आएगी। अगल ऐसा होता है तो यह SE सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन होने वाली है।

    अब तक SE सीरीज को स्माल साइज डिस्प्ले के साथ पेश किया जाता रहा है। डिजाइन को लेकर ये भी दावे किए जा रहे हैं कि स्मार्टफोन को कम बेजेल्स, नॉच और स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा। इसमें फेस आईडी की सुविधा भी दी जा सकती है। एपल ने अब तक iPhone SE 4 को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, नए आईफोन को iPhone SE (2022) के सक्सेसर के दौर पर लॉन्च किया जाएगा। फोन को मिडनाइट, स्टार लाइट और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    लीक्स के अनुसार iPhone SE 4 को iPhone XR के फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसे कंपनी ने 2018 में पेश किया था। वहीं iPhone SE 4 साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ Apple का पहला हैंडसेट भी हो सकता है। नए आईफोन में Apple A15 या A16 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें