iPhone SE 2022: एक बार फिर लीक हुई एपल के सबसे सस्ते iPhone की जानकारी, मार्च में हो सकता है लॉन्च
iPhone SE 3 का प्रोडक्शन दिसंबर 2021 से शुरू होगा। पिछले साल iPhone SE (2020) को A13 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया गया था। iPhone SE 2020 में सिंगल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विस्तार
एपल ने पिछले दो साल में दो iPhone SE मॉडल पेश किए हैं और अब खबर है कि एक और iPhone SE बाजार में दस्तक देने को तैयार है। ताइवान की शोध फर्म ट्रेंडफोर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2022 में एपल iPhone SE का नया मॉडल यानी तीसरा वर्जन पेश करेगा जिसे iPhone SE 3 के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। iPhone SE 3 में 5जी का सपोर्ट मिलेगा और इसकी कीमत मिडरेंज स्मार्टफोन जैसी होगी।
यह पहला मौका नहीं है जब iPhone SE को लेकर कोई रिपोर्ट सामने आई है। पिछले महीने भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि 2022 की शुरुआत में एपल iPhone SE का नया मॉडल पेश करने वाला है। नए iPhone SE को LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा और इसमें 5nm प्रोसेस पर तैयार किया गया A15 बायोनिक चिपसेट होगा। नए iPhone SE में भी 5जी का सपोर्ट होगा और हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 13 सीरीज के सभी फीचर्स मिलेंगे।
लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone SE की डिजाइन iPhone XR जैसी होगी। iPhone SE 3 को 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा कैमरे को लेकर भी कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। अपकमिंग iPhone SE 3 में 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगा जिसके साथ ऊपर और नीचे की ओर बेजल मिलेगा। नए आईफोन में भी टच आईडी मिलेगी और बॉडी एल्युमीनियम की होगी।
कहा जा रहा है कि iPhone SE 3 का प्रोडक्शन दिसंबर 2021 से शुरू होगा। पिछले साल iPhone SE (2020) को A13 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया गया था। iPhone SE 2020 में सिंगल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बता दें कि एपल ने हाल ही में आईफोन 13 सीरीज को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है। iPhone 13 के साथ 64 जीबी की स्टोरेज को खत्म कर दिया गया है। iPhone 13 सीरीज का बेस वेरियंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा आईफोन 13 सीरीज के साथ पहली बार एपल ने 1 टीबी की स्टोरेज देकर सभी को हैरान कर दिया है। iPhone 13 सीरीज के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी है जिसे कंपनी ने प्रो-मोशन नाम दिया है।