एप्पल ने सिक्योरिटी समेत कई जबरदस्त फीचर के साथ लॉन्च किया iPhone- 8

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone Launch Live update: Price, Specifications, Features and much more
iPhone X

    दसवीं वर्षगांठ के मौके पर एप्पल ने एक साथ आईफोन, एप्पल वाच और एप्पल टीवी लांच कर धमाकेदार आगाज किया है। आईफोन-8 में जहां शानदार फीचर्स और बड़ी स्क्रीन जैसी विशेषताएं हैं वहीं एप्पल वॉच के तीन वर्जन लॉन्च हुए हैं जिनकी अमेरिका में शुरुआती कीमत 229 डॉलर (करीब 15,936 रुपये) है।

    कंपनी के सीईओ स्टीव जॉब्स द्वारा आईफोन की पहली लांचिंग के एक दशक बाद आईफोन का नया वर्जन पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 999 डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) है।

    विज्ञापन

    साथ ही कंपनी ने क्यूपर्टिनो स्थित स्पेसशिप कैंपस में बने स्टीव जॉब्स सभागार में आईफोन-8, आईफोन-8 प्लस तथा आईफोन एक्स के अलावा तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में सीरीज-3 वॉच भी प्रदर्शित किए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस मौके पर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि एप स्टोर ने हमारे काम करने का तरीका बदल दिया है। हमने आईमैसेज, फेसटाइम जैसे फीचर्स के जरिये लोगों के संवाद करने का तरीका बदल दिया है।

    अब आईफोन के नए वर्जन के सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स भी नई क्रांति लेकर आए हैं। आईफोन का लाजवाब कैमरा हमारे दैनिक जीवन की तस्वीरों को कैद करने का सबसे लोकप्रिय तरीका बन गया है।

    हाल ही में एप्पल डिवाइस का नया सॉफ्टवेयर लीक हो जाने और आईफोन-एक्स के फीचर्स को लेकर जो अटकलें चल रही थी, वह आज सच साबित हुई। कंपनी ने आईफोन के तीन नए मॉडल पेश किए।

    साथ ही एप्पल वॉच और हाई-डेफिनिशन एप्पल टीवी का अपग्रेड वर्जन भी प्रदर्शित किया। वर्ष 2011 में स्टीव जॉब्स की मृत्यु के बाद भी कंपनी रुकी नहीं और उसने पिछले एक दशक में 1.2 अरब से अधिक आईफोन बेचकर मोबाइल कंप्यूटिंग की शानदार शुरुआत की। दस साल पूरे होने पर आईफोन एक्स को कंपनी आईफोन-10 का नाम भी दे सकती है।

    आईफोन एक्स में एक किनारे से दूसरे किनारे तक (एज-टू-एज) डिस्प्ले होगा और फिंगर प्रिंट रीडर अथवा फिजिकल होम बटन के उपयोग के बिना चेहरे की पहचान कर अनलॉक करने की सुविधा है।

    यही नहीं बल्कि आईफोन-7 व आईफोन-7 प्लस को अपडेट करते हुए आईफोन-8 व आईफोन-8 प्लस को भी प्रदर्शन के लिए रखा गया है। आईफोन एक्स की विशेषताओं की लीक जानकारी में खुलासा हुआ था कि इसमें एनिमोजी (एनिमेटेड इमोजी) का भी इस्तेमाल होगा। यानी फेस आईडी का उपयोग कस्टम एनिमोजी में करते हुए इन्हें मैसेज में भी भेजा जा सकता है।

    ये हैं नए आईफोन की खूबियां

    एप्पल ने सिक्योरिटी समेत कई जबरदस्त फीचर के साथ लॉन्च किया iPhone- 8

    - आईफोन 8 की अमेरिका में शुरुआती कीमत जहां $699 (करीब 44,800 रुपये) होगी, वहीं आईफोन 8 प्लस की कीमत $799 (करीब 51,200 रुपये) से शुरू होगी।

    - दोनों फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में दिया गया है।

    - आईफोन 8 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा, वहीं आईफोन 8 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें दोनों सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे।

    - दोनों स्मार्टफोन 64GB और 256GB स्टोरेज वेरियंट में आएंगे। ये दोनों फोन भारत में 29 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं।

    - आईफोन 8 में जहां 4.7 इंच की डिस्प्ले है, वहीं आईफोन 8 प्लस में 5.5 इंच की डिस्प्ले, इसके अलावा फोन में 3डी टच मिलेंगे। वहीं फोन में एप्पल का लेटेस्ट A11 Bionic चिपसेट मिलेगा।

    - इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है जबकि इसका ग्लास अब तक का सबसे टिकाऊ ग्लास है

    - बेहद पतले बेजल के साथ एज-टू-एज डिस्प्ले और पीछे की तरफ वर्टिकल ड्युअल कैमरा

    - टच आईडी के स्थान पर चेहरे की पहचान का फीचर है, जो अंधेरे में भी काम कर सकेगा

    - होम बटन में होने वाले दूसरे कामों के लिए भी शानदार विकल्प काफी यूजर फ्रैंडली हैं

    - ओलेड स्क्रीन का पहली बार एप्पल ने इस्तेमाल किया है, जो दिखने में शानदार है

    - यह फोन सेमसंग के गैलेक्सी नोट 8 को सीधी टक्कर देगा जो फिलहाल काफी महंगा है

    खत्म हो जाएगी चार्जर की जरूरत

    एप्पल ने सिक्योरिटी समेत कई जबरदस्त फीचर के साथ लॉन्च किया iPhone- 8

    एप्पल के तीनों नये आईफोन में इस्तेमाल ग्लास रियर इसमें वायरलेस चार्जिंग सुविधा मुहैया कराएगा। इस नये फीचर के बाद फोन को चार्ज करने के लिए चार्जर की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी। कंपनी सूत्रों के मुताबिक आईफोन-8 और आईफोन-8 प्लस को लांचिंग के बाद ही बाजार में उतार दिया जाएगा, लेकिन आईफोन एक्स के बाजार में आने में कुछ वक्त लग सकता है।

    एप्पल वॉच व एप्पल टीवी की खासियतें

    नई एप्पल वॉच एलटीई विशेषताओं से लैस होगी जिसमें बिना आईफोन के भी इस्तेमाल करने की सुविधा होगी। एप्पल वॉच का इस्तेमाल नेविगेशन, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और कॉल करने में भी हो सकेगा। एप्पल टीवी में भी बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें 4-के और एचडीआर सपोर्ट खास फीचर्स होंगे। यानी इसमें एचडीआर कंट्रास्ट के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग भी हो सकेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें