32 लाख रुपये में बिका सिर्फ 8GB स्टोरेज वाला यह iPhone, अभी तक बॉक्स भी नहीं खुला है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Oct 2022 03:03 PM IST
सार

पहले iPhones की नीलामी LCG Auction ने किया है। नीलामी में 8 जीबी स्टोरेज वाले इस आईफोन की बोली लगी है। 19 साल पहले लॉन्च हुए इस आईफोन को इसकी वास्तविक कीमत से 65 गुणा अधिक में बेचा गया है।

विज्ञापन
Apple iPhone From 2007 has been auctioned for around Rs 3234000
iPhone 2007 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल के प्रोडक्ट लोगों को इस कदर दीवाना बनाते हैं कि लोग 10 साल पुराने iPhone को भी लोग हाथों-हाथ खरीद लेते हैं। iPhone की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 2007 में लॉन्च हुए एक iPhone को किसी ने करीब 32 लाख रुपये में खरीदा है। दरअसल इस आईफोन की नीलामी हुई है जिसमें इसकी बोली 39,339 डॉलर यानी करीब 32,34,000 रुपये लगाई गई है। बता दें कि 2007 में पहला iPhone लॉन्च हुआ था जिसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर यानी करीब 49,200 रुपये थी।

    पहले iPhone की नीलामी LCG Auction ने किया है। नीलामी में 8 जीबी स्टोरेज वाले इस आईफोन की बोली लगी है। 19 साल पहले लॉन्च हुए इस आईफोन को इसकी वास्तविक कीमत से 65 गुणा अधिक में बेचा गया है। iPhone की नीलामी 2,500 डॉलर यानी करीब 2,05,500 रुपये से शुरू हुई थी। पहले दो दिन की नीलामी में iPhones की बोली करीब 8,21,990 रुपये तक पहुंची थी जो कि नीलामी के तीसरे दिन 39,339.60 डॉलर पहुंच गई।

    विज्ञापन

    इससे पहले भी पहले iPhone की एक नीलामी हुई थी जिसमें इसकी बोली करीब 28 लाख रुपये में लगी थी, हालांकि यह नीलामी खुल हुए बॉक्स की हुई थी। बता दें कि एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी 2007 को पहला आईफोन लॉन्च किया था जिसमें टच का सपोर्ट था और कैमरा भी था। iPhone 2007 में वेब-ब्राउजिंग की भी सुविधा थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें